1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ताइवान और इंडोनेशिया के बाद अब अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी को लगे भूकंप के झटके, समुद्र में उठी ऊंची लहरें

ताइवान और इंडोनेशिया के बाद अब अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी को लगे भूकंप के झटके, समुद्र में उठी ऊंची लहरें

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Apr 05, 2024 09:10 pm IST,  Updated : Apr 05, 2024 09:10 pm IST

ताइवान और इंडोनेशिया के बाद अब अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में भी भूकंप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

न्यूयॉर्क सिटी (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
न्यूयॉर्क सिटी (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : AP

न्यूयॉर्कः ताइवान और इंडोनेशिया के बाद अब अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी को भी जोरदार भूकंप के झटके लगने की सूचना सामने आ रही है। भूकंप के बाद समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं। हालांकि सुनामी की कोई  भी चेतावनी जारी नहीं की गई। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा कि शुक्रवार सुबह घनी आबादी वाले न्यूयॉर्क सिटी महानगर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। निवासियों ने बताया कि उन्होंने पूर्वी तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठती हुए देखी। इसके बाद इलाके में हचचल मच गई। 

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 4.8 मापी गयी और इसका केंद्र न्यूजर्सी के लेबनान के समीप पाया गया। न्यूयॉर्क के दमकल विभाग ने बताया कि अभी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। सभी जगहों से इस बारे में सूचना जुटाई जा रही है। (AP)

ताइवान में 2 दिन पहले आया था 7.4 तीव्रता का भूकंप

बता दें कि अमेरिका से पहले अभी ताइवान में 2 दिन पहले 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें धरती झूले की तरह हिलने लगी थी। इसमें 10 से ज्यादा लोग मारे गए और 750 से ज्यादा घायल हो गए। पचासों लोग लापता भी हैं, जिनकी खोजबीन जारी है। ताइवान में सैकड़ों इमारतें धराशायी हो गईं या फिर झुक गईं। इससे पहले इंडोनेशिया में भी जोरदार भूकंप आया था। इन दिनों विभिन्न देशों में भूकंप की आवृत्तियां बढ़ गई हैं। भारत और उसके पड़ोसी देश नेपाल, पाकिस्तान व अफगानिस्तान को भी हाल ही में भूकंप के कई झटके लग चुके हैं। नेपाल में भूकंप में कई दर्जन मौतें भी हुई थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश