1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. टैक्सास के बाद कैलिफोर्निया में भी गोलीबारी, 1 किशोरी की मौत और 5 घायल

टैक्सास के बाद कैलिफोर्निया में भी गोलीबारी, 1 किशोरी की मौत और 5 घायल

 Published : May 07, 2023 10:55 am IST,  Updated : May 07, 2023 10:55 am IST

अमेरिका में टैक्सास के बाद उत्तरी कैलिफोर्निया में एक कॉलेज परिसर के पास आयोजित पार्टी में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना सामने आई है। इसमें 17 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

अमेरिका में टैक्सास के बाद उत्तरी कैलिफोर्निया में एक कॉलेज परिसर के पास आयोजित पार्टी में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना सामने आई है। इसमें 17 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रमुख बिली ऑलड्रिज ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बारे अधिकारियों को तड़के करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली। उन्होंने पाया कि चिको में एक इमारत में स्थित अपार्टमेंट में छह लोगों को गोली लगी है।

उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक किशोरी की मौत हो गई। ऑलड्रिज ने कहा कि 21 और 19 साल के दो युवक तथा 17 साल की एक किशोरी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। पुलिस प्रमुख के मुताबिक, 18 और 20 वर्ष के दो अन्य युवकों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के इलाके के लोगों को कोई खतरा नहीं है।

हालांकि, अधिकारियों ने हमलावर को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की है। ऑलड्रिज ने बताया कि पुलिस को गोलीबारी की घटना के करीब 30 मिनट पहले इसी स्थान पर फोन करके बुलाया गया था और उसने हथियार लहराने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इससे पहले टैक्सास के एक माल में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश