1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैमरे में कैद हुआ 'Alien'! दुनियाभर के लोगों ने देखा ये वायरल VIDEO, कोई सामान्य घटना नहीं, यहां आप भी देखें पूरा सीन

कैमरे में कैद हुआ 'Alien'! दुनियाभर के लोगों ने देखा ये वायरल VIDEO, कोई सामान्य घटना नहीं, यहां आप भी देखें पूरा सीन

 Written By: Shilpa
 Published : Jul 20, 2022 04:21 pm IST,  Updated : Jul 20, 2022 04:24 pm IST

पैरानॉर्मेलिटी मैग्जीन ने वीडियो को पोस्ट किया है। जिसमें एक सफेद रंग की अजीब सी चीज केंटकी के मोरहेड की गली में चल रही है। इसे झुका हुआ चलते देखा जा सकता है, मानो ये कुछ ढूंढ रहा हो।

Alien Incident in US- India TV Hindi
Alien Incident in US Image Source : TWITTER

Highlights

  • अमेरिका में एलियन से जुड़ी घटना हुई है
  • यहां एक सफेद रंग की चीज को देखा गया
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है

Alien Incident: एलियन को लेकर दुनियाभर में आए दिन तरह-तरह के दावे किए जाते हैं। लेकिन इनमें कितनी सच्चाई होती है, ये स्पष्ट नहीं हो पाता। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जो खूब वायरल हो रहा है। ये घटना अमेरिका के केंटकी की बताई जा रही है। पहली नजर में वीडियो में दिखाई दे रही चीज धरती पर मौजूद इंसान या किसी अन्य जीव से एकदम अलग लगती है। ये मामला एक घर का है। इस घर के मालिक ने जब वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया, तो लोगों ने इसे देख काफी हैरानी जताई।

किसी ने इसे एलियन बताया, तो किसी ने भूतिया घटना से जोड़ दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से एक बार फिर पहले की तरह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या एलियन वास्तव में होते हैं। और क्या ये इंसानों के बीच इस तरह से चल सकते हैं। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिखाई दे रही सफेद रंग की चीज असल में क्या है। जबकि कई लोगों ने तो वीडियो की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है

ट्विटर पर पैरानॉर्मेलिटी मैग्जीन ने वीडियो को पोस्ट किया है। जिसमें एक सफेद रंग की अजीब सी चीज केंटकी के मोरहेड की गली में चल रही है। इसे झुका हुआ चलते देखा जा सकता है, मानो ये कुछ ढूंढ रहा हो। वीडियो में इस सफेद चीज के आसपास खड़ी कारों को भी साफतौर पर देखा जा सकता है। हालांकि यह वाहनों के पास जाने के बजाय जमीन पर ही किसी चीज की तलाश कर रहा होता है। ये पूरी घटना रात के वक्त हुई है। जो सिक्योरिटी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो को अभी तक 60 लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

वीडियो को देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने दावा किया है कि ये एलियन है, जबकि कुछ का कहना है कि यह कोई फर्जी चीज है। जबकि बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जिनका कहना है कि यह कोई भूतिया घटना हो सकती है।

नासा कर रहा एलियन और यूएफओ का अध्ययन

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बीते महीने कहा था कि वह यूएफओ की जांच करेगा। यहां पहली बार सार्वजनिक तौर पर यूएफओ को लेकर न केवल सुनवाई हुई बल्कि रिपोर्ट भी सौंपी गई थी। नासा का कहना है कि वह आसमान की रहस्यमयी जगहों का वैज्ञानिक अध्ययन करने के लिए तैयार है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने अपनी योजनाओं की भी घोषणा की है। उसका कहना है कि वह एक वैज्ञानिक दल बनाएगा, जिसका काम हाई-रिस्क, हाई-इम्पैक्ट वाले विज्ञान के बारे में पता लगाना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश