1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में भीषण गर्मी, पिघल गई पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की मूर्ति; देखें तस्वीरें

अमेरिका में भीषण गर्मी, पिघल गई पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की मूर्ति; देखें तस्वीरें

 Published : Jun 26, 2024 04:21 pm IST,  Updated : Jun 26, 2024 04:21 pm IST

अमेरिका के क इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी की वजह से वाशिंगटन डीसी में पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का मोम का स्टैच्यू पिघल गया है।

America abraham lincoln wax statue- India TV Hindi
America abraham lincoln wax statue Image Source : CULTURAL_DC (X)

America Abraham Lincoln Statue: अमेरिका में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। गर्मी के बीच वाशिंगटन डीसी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की छह फीट ऊंची मोम की प्रतिमा पिघल गई है। पिघल जाने की वजह से लिंकन की प्रतिमा का आकार पूरी तरह से बिगड़ गया है। 

स्कूल के बाहर लगाई गई थी प्रतिमा

वाशिंगटन डीसी के एक प्राइमरी स्कूल के बाहर अब्राहम लिंकन की मोम की मूर्ति लगाई गई थी। गर्मी की वजह से लिंकन की मूर्ति का सिर पिघल गया और धड़ से अलग हो गया। अब्राहम लिंकन की पिघल हुई मूर्तियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  

गर्मी नहीं झेल सकी मूर्ति 

वाशिंगटन डीसी में शनिवार को तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मोम की मूर्ति इतनी गर्मी सह नहीं सकी और पिघल गई। इस मूर्ति को अमेरिकी कलाकार सैंडी विलियम्स IV ने बनाया था। इस मूर्ति को इसी साल फरवरी में नॉर्थवेस्ट वाशिंगटन के स्कूल परिसर के बाहर स्थापित किया गया था। प्रतिमा स्थापित करने वाले संगठन कल्चरल डीसी ने कहा कि गर्मी में पिघल जाने के बाद हमारे कर्मचारियों ने लिंकन के सिर को गिरने और टूटने से बचाने के लिए खुद से हटा दिया है।

अमेरिका में पड़ रही है तेज गर्मी

कल्चरल डीसी ने कहा है कि लिंकन की मूर्ति पर भीषण गर्मी का प्रभाव देखने को मिला है। अमेरिका के कई हिस्सों में इस साल अत्यधिक तापमान देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इस महीने गर्म हवाओं के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। अमेरिका के लोग बीते कई दशकों में सबसे ज्यादा गर्मी का अनुभव कर रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने भी गर्मी को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें:

सुरक्षा में चूक, प्रधानमंत्री के घर में ही अवैध तरीके से घुस गए 4 लोग; जानिए फिर क्या हुआ

फिर हुई बेइज्जती! कश्मीर का जिक्र कर फंस गया पाकिस्तान, भारत ने लगाई लताड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश