1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को सुनाया गजब फरमान, चीनियों से रोमांटिक या यौन रिश्ता रखने पर लगाया प्रतिबंध

अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को सुनाया गजब फरमान, चीनियों से रोमांटिक या यौन रिश्ता रखने पर लगाया प्रतिबंध

 Published : Apr 03, 2025 01:26 pm IST,  Updated : Apr 03, 2025 01:26 pm IST

अमेरिका ने चीन से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प फैसला लिया है। अमेरिकी सरकार ने चीन में मौजूद अपने लोगों पर चीनी नागरिकों के साथ रोमांटिंक या फिर फिजिकल रिलेशन बनाने पर पाबंदी लगा दी है।

अमेरिका ने अपने कर्मियों पर चीनी नागरिकों के साथ रोमांटिक, यौन रिश्ता रखने पर प्रतिबंध लगाया (सांकेत- India TV Hindi
अमेरिका ने अपने कर्मियों पर चीनी नागरिकों के साथ रोमांटिक, यौन रिश्ता रखने पर प्रतिबंध लगाया (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिकी सरकार ने चीन में अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों, साथ ही परिवार के सदस्यों और सुरक्षा मंजूरी प्राप्त ठेकेदारों पर चीनी नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का रोमांटिक या यौन रिश्ता रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को इस बारे में जानकारी मिली है। 

निकोलस बर्न्स ने लागू की नीति

मामले से अवगत चार लोगों ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर एपी को इस नीति के बारे में बताया जिसे जनवरी में अमेरिकी राजदूत निकोलस बर्न्स ने चीन छोड़ने से कुछ समय पहले लागू किया था। कुछ अमेरिकी एजेंसियों ने पहले से ही ऐसे रिश्तों को लेकर सख्त नियम लगा रखे हैं। हालांकि, अन्य देशों में अमेरिकी राजनयिकों के लिए स्थानीय लोगों के साथ ‘डेटिंग’ करना और उनसे शादी तक करना भी असामान्य नहीं है। 

‘रोमांटिक और यौन रिश्ता रखने पर रोक'

पिछले साल गर्मियों में इस नीति को सीमित रूप में लागू किया गया था, जिसके तहत अमेरिकी कर्मियों को चीन में अमेरिकी दूतावास और पांच वाणिज्य दूतावासों में गार्ड एवं अन्य सहायक कर्मचारियों के रूप में काम करने वाले चीनी नागरिकों के साथ ‘रोमांटिक और यौन रिश्ता’ रखने पर रोक लगा दी गई थी। 

यह भी जानें

प्रतिबंध से अवगत दो लोगों ने एपी को बताया कि नई नीति पर पहली बार पिछली गर्मियों में चर्चा हुई थी। नई नीति के दायरे में मुख्य भूमि चीन में अमेरिकी मिशनों को शामिल किया गया है, जिसमें बीजिंग में दूतावास और गुआंगझू, शंघाई, शेनयांग और वुहान में वाणिज्य दूतावास के साथ हांगकांग के अर्द्ध-स्वायत्त क्षेत्र में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास शामिल हैं। यह चीन के बाहर तैनात अमेरिकी कर्मियों पर लागू नहीं है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

खूबसूरत ही नहीं बेशुमार संपत्ति की मालकिन भी हैं थाईलैंड की PM पैंटोगटार्न शिनावात्रा, करोड़ों में है पर्स और घड़ियों की कीमत

चीन से लंदन तक, PhD छात्र ने 50 से ज्यादा महिलाओं के साथ किया रेप; जानिए कौन है ये सीरियल रेपिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश