1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में फिर मंडराया भयानक तूफान और बवंडर का खतरा, जारी की गई चेतावनी

अमेरिका में फिर मंडराया भयानक तूफान और बवंडर का खतरा, जारी की गई चेतावनी

 Published : Apr 29, 2025 01:39 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 01:39 pm IST

अमेरिका के मध्य पश्चिम इलाकों में मौसम का रौद्र रूप देख ने को मिल रहा है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने चेतावनी जारी की है और लोगों से घरों में ही रहने को कहा है। यहां शक्तिशाली बवंडर आ सकते हैं।

अमेरिका में बवंडर की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
अमेरिका में बवंडर की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : AP

मिनियापोलिस: अमेरिका के मध्य पश्चिम भाग में मौसम पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। यहां बिजली की चमक के साथ ओलावृष्टि हुई है। अब इस क्षेत्र में शक्तिशाली बवंडर आने की संभावना जताई गई है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि सबसे अधिक जोखिम दक्षिणी मिनेसोटा के कुछ हिस्सों में है। इनमें मिनियापोलिस क्षेत्र, उत्तरी आयोवा और पश्चिमी विस्कॉन्सिन शामिल हैं। हालात को देखते हुए इन इलाकों चेतावनी जारी कर दी गई है।  

मौसम वैज्ञानिकों ने क्या कहा

ओक्लाहोमा के नॉर्मन में तूफान पूर्वानुमान केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों ने कहा, ‘‘सबसे खतरनाक मौसम दोपहर और शाम के समय रहने की आशंका है। शक्तिशाली बवंडर आने की संभवाना इस समय सबसे अधिक है। बड़े से लेकर बहुत बड़े ओले गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है जिनसे नुकसान होने का खतरा है।’’ 

तेज गति से चलेंगी हवाएं

मिनियापोलिस क्षेत्र के मौसम सेवा कार्यालय ने बताया कि तूफान की प्रकृति को देखते हुए बवंडर आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। बवंडर के दौरान हवा की गति 111 से 135 मील प्रति घंटे तक हो सकती है। 

अमेरिका के मध्य पश्चिम भाग में बदला मौसम
Image Source : APअमेरिका के मध्य पश्चिम भाग में बदला मौसम

नुकसान की सूचना नहीं

इससे पहले राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया था कि उन्हें मिनेसोटा के फेयरमोंट से पश्चिम की ओर एक बवंडर देखे जाने की सूचना मिली है। मिनेसोटा मिनियापोलिस के दक्षिण-पश्चिम में है। किसी प्रकार का नुकसान होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

झकझोर देगी दिव्यांग पाकिस्तानी लड़के की कहानी, जानें कैसे आम लोगों पर गिरती है आतंकवाद की गाज

तुर्किए कर रहा पाकिस्तान की मदद, मिलिट्री एयरक्राफ्ट से भेजा गोला-बारूद? जानिए क्या है सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश