1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. America: अमेरिका के इलिनोइस में फ्रीडम डे परेड में फायरिंग, भीड़ पर चलाईं अंधाधुंध गोलियां

America: अमेरिका के इलिनोइस में फ्रीडम डे परेड में फायरिंग, भीड़ पर चलाईं अंधाधुंध गोलियां

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 04, 2022 11:24 pm IST,  Updated : Jul 05, 2022 06:27 am IST

America Freedom Day Shooting: अमेरिका में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग की खबर सामने आई है। शिकागो के हाइलैंड पार्क इलाके में फ्रीडम डे परेड निकाली जा रहा थी। इसी परेड के दौरान ये गोलीबारी हुई है।

America Freedom Day Parade Shooting- India TV Hindi
America Freedom Day Parade Shooting Image Source : ANI

Highlights

  • अमेरिका के इलिनोइस में भीड़ पर गोलीबारी
  • फ्रीडम डे परेड के दौरान बरसाई गोलियां
  • शिकागो के हाइलैंड पार्क इलाके की घटना

America Freedom Day Shooting: अमेरिका में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग की खबर सामने आई है। शिकागो के हाइलैंड पार्क इलाके में फ्रीडम डे परेड निकाली जा रहा थी। इसी परेड के दौरान ये गोलीबारी हुई है। गोलीबारी के बाद शिकागो के हाइलैंड इलाके मे अफरा-तफरी मच गई। इस शूटआउट में 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है और कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।   

रिटेल शॉप की छत से बरसाई गोलियां

अमेरिका में 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाता है। इस दौरान देशभर में जगह-जगह पर परेड का आयोजन किया जाता है। इसको लेकर इलिनोइस शहर के हाईलैंड पार्क में फ्रीडम डे परेड आयोजित की गई थी। इसी दौरान फ्रीडम डे परेड में भाग लेने वाले लोगों पर शूटर ने गोलीबारी शुरू कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक एक छत से शूटर ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक इस गोलीबारी में कई लोगों को गोली लगने की खबर है। गोली चलाने वाला एक रिटेल शॉप की छत पर चढ़ गया और वहां से लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी।

हाल ही में आया है बंदूक हिंसा रोधी कानून

बता दें कि हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बंदूक हिंसा रोधी बिल को मंजूरी दी थी। इस विधेयक को डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों राजनीतिक दलों का समर्थन मिला। टेक्सास के एक स्कूल में एक बंदूकधारी शख्स ने अंधाधुंद फायरिंग में 19 छात्रों और दो शिक्षकों को बेरहमी से मार दिया था। इस घटना के बाद से ही देश में हथियार खरीदने संबंधी एक कड़े कानून के लिए सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था। इसी तरह की आज फ्रीडम डे परेड में फायरिंग की घटना सामने आई है।

अमेरिका में लगातार हो रहीं गोलीबारी की घटनाएं

अमेरिका को हिलाकर रख देने वाली गोलीबारी की घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में बंदूक हिंसा रोधी कानून बेहद महत्वपूर्ण है। टेक्सास में हुई घटना से कुछ दिन पहले ‘नस्ली भावना’ रखने वाले 18 वर्षीय एक श्वेत युवक ने अमेरिका के बफेलो शहर के एक सुपरमार्केट में अंधाधुंध गोलबारी कर 10 अश्वेत लोगों की हत्या कर दी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश