1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. America: नामी कंपनी के ऑफिस में हुई लड़की की हत्या, संदिग्ध को किया पुलिस ने गिरफ्तार

America: नामी कंपनी के ऑफिस में हुई लड़की की हत्या, संदिग्ध को किया पुलिस ने गिरफ्तार

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jun 20, 2022 05:48 pm IST,  Updated : Jun 20, 2022 05:48 pm IST

America: एक नामी कंपनी में साथ काम कर रहे कर्मचारी पर महिला सहकर्मी की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। एसी खबर है कि लड़की ने साथ काम कर रहे आदमी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था, इसके बाद ही उसने गुस्से में आकर लड़की की जान ले ली।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PIXABAY/GERALT

Highlights

  • फार्मेसी कंपनी Walgreens मे साथ ही काम करता था आरोपी
  • व्हाइटलॉ ने आरोपी की कई बार की थी मैनेजर से शिकायत
  • कंपनी की एक मैनेजर Ishmael के साथ रिलेशन में था आरोपी

America: अमेरिका में फार्मेसी कंपनी Walgreens के ऑफिस में एक महिला कर्मचारी की हत्या की खबर सामने आई है। इसका आरोप कंपनी में ही काम कर रहे जोशुआ जॉनसन के ऊपर लगया गया है। मृतक लड़की की उम्र 17 साल थी और उलका नाम रिले व्हाइटलॉ था। रिले व्हाइटलॉ और 28 साल का जोशुआ जॉनसन, फार्मेसी कंपनी Walgreens में साथ काम करते थे। जॉनसन को लेकर व्हाइटलॉ ने कई बार मैनेजर से शिकायत की थी। लड़की ने आरोप लगाया था कि उसने जॉनसन के प्रपोजल को ठुकरा दिया जिसके बाद से वह उसे काफी तंग करता था।

मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

डेली मेल अखबार के अनुसार 11 जून को जब लंच के बाद व्हाइटलॉ वापस नहीं लौटी तो मैनेजर ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद ही मैनेजर को तलाशी के दौरान कंपनी के ब्रेक रूम से व्हाइटलॉ की लाश मिली। इसके बाद कंपनी ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि व्हाइटलॉ के गले और शरीर पर काफी ज्यादा चोट के निशान थे और काफी मात्रा में खून भी बह रहा था। इसके बाद मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने जॉनसन की तलाश शुरू कर दी।

कंपनी में बॉयफ्रेंड के आने से जॉनसन को हो रही थी जलन

मैनेजर ने पुलिस को बताया कि व्हाइटलॉ ने उनसे जॉनसन के बारे शिकायत की थी कि वह उसे काफी परेशान करता है। व्हाइटलॉ ने उससे दूरी बरतने के लिए अपनी शिफ्ट तक बदलने की बात कही थी। वहां मौजूद एक महिला मैनेजर इशामेल ने पुलिस को बताया कुछ महीने पहले ही व्हाइटलॉ के बॉयफ्रेंड ने भी कंपनी में काम करना शुरू किया था। इसके बाद से जॉनसन को उससे काफी जलन होने लगी थी। वहीं जिस समय लोग इस हत्या के मामले में उलझे हुए थे, जॉनसन बाथरूम में था। जब वह बाहर आया तो उसके शरीर और कपड़ों से ब्लीच की महक आ रही थी और लोगों ने देखा कि उसके हाथ और चेहरे पर खरोंच के निशान थे। 

12 जून को शहर के बाहर से किया गिरफ्तार

पुलिस ने जॉनसन को अगले ही दिन 12 जून को शहर के बाहर एक जगह से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद की गई पुलिस पूछताछ में उसने कहा कि उसका इस हत्या में कोई रोल नहीं है। हालांकि उसने यह भी कहा कि उसे व्हाइटलॉ से प्यार तो हो गया था, लेकिन अब वह कंपनी की मैनेजर इशामेल के साथ रिलेशन में है। इस पर मैनेजर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश