1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. America gun culture: अमेरिका में गन कल्चर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, 230 साल पुरानी व्यवस्था को खत्म करने की मांग

America gun culture: अमेरिका में गन कल्चर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, 230 साल पुरानी व्यवस्था को खत्म करने की मांग

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jun 12, 2022 02:10 pm IST,  Updated : Jun 12, 2022 02:10 pm IST

America gun culture: अमेरिका के गन कल्चर की कई अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति से लेकर वहां के राज्यों के गवर्नर तक वकलात कर रहे हैं। वहीं गन बनाने वाली कंपनियां भी इस कल्चर के बने रहने की प्रमुख वजह है। यही वजह है कि 230 साल बाद भी अमेरिका अपने गन कल्चर को खत्म नहीं कर पाया है। 

 Protest against gun culture in America- India TV Hindi
  Protest against gun culture in America Image Source : PTI

Highlights

  • अमेरिका में गन कल्चर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
  • वॉशिंगटन समेत 450 शहरों में हज़ारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया
  • अमेरिका में गन कल्चर का इतिहास करीब 230 साल पुराना है

America gun culture: अमेरिका में अकसर गन फायरिंग की घटनाएं देखने को मिलती हैं। हाल ही में 24 मई को टेक्सस के एक स्कूल में फारिंग हुई जिसमें 19 बच्चों और 2 टीचर्स की मौत हो गई। इस घटना के बाद लोग काफी नाराज हैं और इसके विरोध में वॉशिंगटन समेत 450 शहरों में हज़ारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि अब वो नहीं चाहते कि सरकार इस मामले में हाथ पर हाथ रखकर बैठी रहे। क्योंकि बहुत हो गया। अब नहीं सहेंगे। 

अमेरिका में गन कल्चर का इतिहास करीब 230 साल पुराना है

इतना कुछ होने के बाद भी अमेरिका के गन कल्चर की कई अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति से लेकर वहां के राज्यों के गवर्नर तक वकलात कर रहे हैं। वहीं गन बनाने वाली कंपनियां भी इस कल्चर के बने रहने की प्रमुख वजह है। यही वजह है कि 230 साल बाद भी अमेरिका अपने गन कल्चर को खत्म नहीं कर पाया है। अमेरिका में गन कल्चर का इतिहास करीब 230 साल पुराना है। 1791 में संविधान के दूसरे संशोधन के तहत अमेरिका नागरिकों को हथियार रखने और खरीदने का अधिकार दिया गया। 

2018 से अमेरिका के स्कूलों में 119 गोलीबारी की घटनाएं 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2018 से अमेरिका के स्कूलों में 119 गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। अकेले 2022 में ही वहां स्कूलों में गोलीबारी की 27 घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें 140 की मौत हुई है। 2021 में फायरिंग में 250 लोगों को निशाना बनाया गया था जिनमें 103 लोगों की जान चली गई गई। बता दें, जब अमेरिका में हथियार रखने और खरीदने का अधिकार दिया गया उस वक्त वहां अंग्रेजों का शासन था। उस समय वहां स्थायी सिक्योरिटी फोर्स नहीं थी, इसलिए लोगों को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार रखने का अधिकार दिया गया, और वह कानून आज भी यहां जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश