Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क में मचा हाहाकार, चोरी हो गए 1 लाख अंडे; हजारों डॉलर थी कीमत

दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क में मचा हाहाकार, चोरी हो गए 1 लाख अंडे; हजारों डॉलर थी कीमत

Edited By: Amit Mishra @AmitMishra64927 Published : Feb 05, 2025 11:03 am IST, Updated : Feb 05, 2025 11:08 am IST

अमेरिका मौजूदा समय में अंडों की भारी कमी से जूझ रहा है। हालात यह हैं कि अब अंडों की भी चोरी होने लगी है। पेन्सिलवेनिया शहर में चोरों ने एक लाख अंडे चुरा लिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमेरिका मेंं हुई अंडों की चोरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)- India TV Hindi
Image Source : AP अमेरिका मेंं हुई अंडों की चोरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

America Eggs Stolen: अमेरिका को दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना जाता है लेकिन इन दिनों यहां अंडों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। हालात यह हैं कि अब यहां अंडों की चोरी भी होने लगी है। मामला पेन्सिलवेनिया शहर का है जहां हजारों डॉलर के एक लाख अंडों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक चोरी ग्रीन कैसल में पीट एंड गेरी ऑर्गेनिक्स LLC में हुई है। अंडों की कीमत 40,000 डॉलर बताई जा रही है। 

बढ़ गई हैं अंडों की कीमतें

CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में इन दिनों अंडों की भारी कमी देखने को मिल रही है। अंडों की कीमतें बढ़ गई हैं। अमेरिकी कृषि विभाग का कहना है कि थोक भाव में अंडे की कीमत औसतन 7.08 डॉलर हो गई है, जो 2 साल पहले से 7 गुना ज्यादा है। न्यूयॉर्क में अंडों की कार्टन की कीमतें 11.99 डॉलर तक पहुंच गई हैं। 

तय की गई खरीद की सीमा

सप्लाई कम और डिमांड अधिक है, तो ऐसे में लोगों को अंडों के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। कई लोग ऐसे भी हैं जो कीमतें और अधिक बढ़ने के डर से अधिक से अधिक अंडों को स्टॉक भी कर रहे हैं। फिलहाल, हालात को देखते हुए कुछ स्थानें पर खुदरा ग्राहकों के लिए खरीद की सीमा अधिकतम 3 कार्टन रख दी गई है। 

अमेरिका मेंं हुई अंडों की चोरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Image Source : APअमेरिका मेंं हुई अंडों की चोरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इस वजह से हुई अंडों की कमी

अमेरिका में अंडों की कमी के पीछे का कारण बर्ड फ्लू को बताया जा रहा है। यह समस्या पिछले कुछ महीनों से चल रही है। यहां बर्ड फ्लू की वजह से लाखों की संख्या में  मुर्गियों की मौत हुई है, जिसके चलते अंडों की संख्या में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। किसान समूह यूनाइटेड एग प्रोड्यूसर ने बताया कि साल 2022 बर्ड फ्लू के कारण 104 मिलियन अंडे देने वाली मुर्गियों की मौत हुई थी इसमें से सिर्फ अक्टूबर के महीने में ही 29 मिलियन मुर्गियों की मौत हो गई थी जिसके कारण बाजार में अंडों की कमी हुई है।  

यह भी पढ़ें:

स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, मच गया हड़कंप

भूकंप के झटकों से फिर हिला नेपाल, घरों से बाहर निकले लोग; जानें कितनी रही तीव्रता

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement