1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में फिर गोलियों का तांडव, क्लब में गोलीबारी, महिला की मौत, कई घायल

अमेरिका में फिर गोलियों का तांडव, क्लब में गोलीबारी, महिला की मौत, कई घायल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 04, 2024 11:05 am IST,  Updated : Mar 04, 2024 11:05 am IST

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। ताजा मामला अमेरिका के मिसिसिपी के वेस्ट पॉइंट के एक क्लब का है। यहां गोलीबारी में महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं।

अमेरिका में फिर गोलियों का तांडव- India TV Hindi
अमेरिका में फिर गोलियों का तांडव Image Source : FILE

America News: अमेरिका में गोलीबारी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर गोलियां चलने और उससे मौत की खबर सामने आई है। गोलीबारी का यह मामला अमेरिका में मिसिसिपी के वेस्ट पॉइंट का है। यहां एक क्लब के बाहर गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 12 अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबाी की यह घटना रविवार की है, जब पुलिस ने घटनास्थल पर एक 20 वर्षीय महिला को मृत पाया। 

क्लब में सुरक्षा के बावजूद हो गई वारदात

इस गोलीबारी में अन्य पीड़ितों को गंभीर चोटें आई हैं। उनमें से एक के चेहरे पर गोली लगी थी। अधिकारी ने बताया कि एक पार्टी का विज्ञापन किया गया था और विभिन्न काउंटियों से लाग इसमें शामिल होने आए थे। उन्होंने बताया कि करीब 90 फीसदी लोग दूसरी काउंटी से थे। क्लब में सुरक्षा थी, लेकिन क्लब के भीतर हथियार कैसे पहुंच गया, ये सुरक्षाकर्मियों को मालूम नहीं चला। इस साल में अबतक अमेरिका में गोलीबारी के 66 मामले सामने आए हैं। 

भारतीय मूल के गायक कलाकार की हत्या का आया था मामला

इससे पहले अमेरिका में भारतीय मूल के शख्स की मौत का मामला सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका में एक कीर्तन समूह का हिस्सा रहे एक सिख संगीत कलाकार की अलबामा में एक गुरुद्वारे के बाहर हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना 23 फरवरी को हुई थी। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के टांडा साहूवाला गांव का रहने वाला राज सिंह उर्फ ​​गोल्डी गुरुद्वारे में कीर्तन करने गया था। वह पिछले डेढ़ साल से समूह के साथ अमेरिका में था। अपने समूह के साथ कीर्तन करने के बाद गोल्डी गुरुद्वारे के बाहर खड़ा था जब अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

इंडियाना में मृत मिला था भारतीय छात्र

इससे पहले पिछले महीने ही इंडियाना राज्य में स्थित प्रतिष्ठित पर्ड्यू विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहा एक भारतीय छात्र मृत पाया गया था। इस मामले में अधिकारियों ने बताया था कि छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। उसके सिर में गोली लगी है। पर्ड्यू विश्वविद्यालय की एक समाचार एजेंसी के अनुसार समीर कामथ को पांच फरवरी की शाम करीब पांच बजे मृत पाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश