1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अर्जेंटीना जाने के लिए भारतीयों को नहीं पड़ेगी VISA की जरूरत, मगर ये शर्त होना है जरूरी

अर्जेंटीना जाने के लिए भारतीयों को नहीं पड़ेगी VISA की जरूरत, मगर ये शर्त होना है जरूरी

 Published : Aug 27, 2025 10:44 pm IST,  Updated : Aug 27, 2025 10:44 pm IST

अर्जेंटीना ने अमेरिका वीजा धारक भारतीय लोगों के लिए अपने देश में एंट्री फ्री कर दिया है। यानि जिन भारतीयों के पास अमेरिकी वीजा है, वह उसी से अर्जेंटीना की यात्रा भी कर सकते हैं।

अर्जेंटीना (फाइल)- India TV Hindi
अर्जेंटीना (फाइल) Image Source : AP

ब्यूनस आयर्सः दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना ने भारतीयों के लिए अपने देश में वीजा फ्री एंट्री की अनुमति देने की घोषणा की है। मगर इसके लिए भारतीयों को एक शर्त पूरी करनी होगी। यह छूट सिर्फ उन्हीं भारतीयों को दी गई है, जिनके पास अमेरिकी वीजा है। अर्जेंटीना के एंबेसडर मरियानो कासिनो ने अपने एक्स एकाउंट पर यह जानकारी साझा की है। 

अर्जेंटीना में जाने के लिए क्या होंगी शर्तें  

मरियानो कासिनो ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा, "अर्जेंटीना ने अमेरिकी वीज़ा रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए प्रवेश नियमों में ढील दी। उन्होंने आगे लिखा कि अर्जेंटीना सरकार ने उन भारतीय नागरिकों के लिए देश में प्रवेश आसान कर दिया है, जिनके पास अमेरिकी वीज़ा है। आधिकारिक गजट में प्रकाशित एक प्रस्ताव के अनुसार, अब ऐसे भारतीय नागरिक जिन्हें अमेरिका का टूरिस्ट वीज़ा प्राप्त है, उन्हें अर्जेंटीना का वीज़ा लेने की आवश्यकता नहीं होगी। यह खबर भारत और अर्जेंटीना दोनों के लिए बहुत अच्छी है। हम भारत से और अधिक पर्यटकों का अपने सुंदर देश में स्वागत करने के लिए तैयार हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश