1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अयोध्या के राम मंदिर की उत्तरी अमेरिका तक धूम, 100 से ज्यादा BAPS स्वामीनारायण मंदिरों ने आयोजित किया बड़ा कार्यक्रम

अयोध्या के राम मंदिर की उत्तरी अमेरिका तक धूम, 100 से ज्यादा BAPS स्वामीनारायण मंदिरों ने आयोजित किया बड़ा कार्यक्रम

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 24, 2024 12:38 pm IST,  Updated : Jan 24, 2024 12:56 pm IST

अयोध्या के राम मंदिर की धूम विदेशों तक है। रामभक्त अपने आराध्य के स्थापित होने से जमकर झूम रहे हैं। इस दौरान विदेशों में कई बड़े आयोजन किए गए हैं, जिनमें उत्तरी अमेरिका में 100 से अधिक BAPS स्वामीनारायण मंदिरों में कार्यक्रम किए गए।

North America- India TV Hindi
जश्न मानते लोग Image Source : INDIA TV

उत्तरी अमेरिका: अयोध्या स्थित राम मंदिर के 22 जनवरी को हुए उद्घाटन का असर पूरी दुनिया में दिखाई दे रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को दुनियाभर के लोगों ने न सिर्फ देखा बल्कि उत्साह के साथ सेलीब्रेट भी किया।  20 जनवरी को उत्तरी अमेरिका में 100 से अधिक BAPS स्वामीनारायण मंदिरों में इस मौके पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सभी रामभक्तों ने भगवान राम की पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दीये लगाए और रंगोली भी बनाई। इसके अलावा तमाम जगहों पर रामभक्तों ने जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया।

महंत स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजन

महंत स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में, BAPS ने कुशलतापूर्वक इस कार्यक्रम का आयोजन किया। वैश्विक स्तर पर 1,500 मंदिरों और 21,000 सत्संग सभाओं में भक्ति कार्यक्रमों की एक श्रृंखला चलाई गई। इसमें मंदिरों को खूबसूरती के साथ सजाया गया। इस दौरान सभी मंदिर चमचमाती रोशनी और चमकते दीयों से गुलजार हो रहे थे। इस दौरान भगवान राम की खूबसूरत रंगोली भी बनाई गई।

ऊर्जा और उत्साह से भरपूर जीवंत जुलूसों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान रामभक्तों में खूब उत्साह नजर आया और लोगों ने सुंदर ढंग से सजाई गई पालकी में राम का श्रद्धापूर्वक स्वागत भी किया।

BAPS क्या है?

बीएपीएस एक आध्यात्मिक, स्वयंसेवक-संचालित संगठन है। इसका काम आस्था, एकता और निस्वार्थता के हिंदू आदर्शों को बढ़ावा देकर व्यक्तिगत विकास के माध्यम से समाज में सुधार करना है। इसके 3,800 केंद्रों का विश्वव्यापी नेटवर्क इन चरित्र-निर्माण गतिविधियों का समर्थन करता है। ज्यादा जानकारी के लिए www.baps.org पर विजिट कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश