1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नाबालिग लड़के ने एक लड़की का किया मर्डर, Instagram पर लोगों से पूछा- अब इस डेडबॉडी का क्या किया जाए?

नाबालिग लड़के ने एक लड़की का किया मर्डर, Instagram पर लोगों से पूछा- अब इस डेडबॉडी का क्या किया जाए?

 Published : Nov 28, 2022 10:11 pm IST,  Updated : Nov 29, 2022 12:03 am IST

आरोपी जोशुआ लड़की की डेडबॉडी वीडियो में दिखा रहा था। वीडियो में लड़की खुन से लथपथ दिख रही थी। वहीं जोशुआ वीडियो में लोगों से सवाल कर रहा है।

वीडियो में लड़की खुन से लथपथ नजर दिख रही थी।- India TV Hindi
वीडियो में लड़की खुन से लथपथ नजर दिख रही थी। Image Source : FILE PHOTO

16 साल के एक लड़के ने एक लड़की की हत्या कर दी। लड़के ने हत्या करने के बाद लोगों से पूछा कि अब इस डेडबॉडी का क्या करूं?  मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, लड़के ने लड़की की हत्या गोलियों से भूनकर की थी। 

वीडियो में बताई अपनी करतूत

आपको बता दें कि ये घटना अमेरिका की बताई जा रही है। जहां 16 साल के लड़के ने इस घटना को अंजाम दिया है। लड़के का नाम जोशुआ कूपर है। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही बेनसलेम पुलिस हरकत में आ गई। लड़की के पैरेंट्स को जोशुआ की एक वीडियो चैट मिली थी, जिसमें वह कह रहा था कि उसने किसी को मार दिया है। 

वीडियो में लोगों से पूछा सवाल 
इसमें सबसे हैरान करने वाली बात है कि जोशुआ मृत लड़की की डेडबॉडी वीडियो में दिखा रहा था। वीडियो में लड़की खुन से लथपथ दिख रही थी। आरोपी वीडियो में लोगों से सवाल कर रहा है कि आप बताए कि इस बॉडी का क्या किया जाए? आखिर इसे कैसे ठिकाने लगाऊं?  इसके बाद वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने पुलिस के पास कॉल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि लड़का बेनसलम के रिज ट्रेलर पार्क का रहने वाला है। 

पुलिस के पहुंचते ही हुआ फरार 
पुलिस ने लड़के के घर के बाथरूम से लड़की की शव को बरामद किया। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही लड़का फरार हो गया था लेकिन बाद में पुलिस ने लड़के की लोकेशन को ट्रेस 
कर लिया था। लड़के की गिरफ्तारी के बाद उसे बक्स काउंटी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया। जज ने फैसला सुनाया। उसके बाद एडिसन जुवेनाइल डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश