1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मोदी के प्रति जबरदस्त क्रेज देख बाइडन फिर हैरान, जून में प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को अमेरिका में बेताबी

मोदी के प्रति जबरदस्त क्रेज देख बाइडन फिर हैरान, जून में प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को अमेरिका में बेताबी

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : May 24, 2023 12:46 pm IST,  Updated : May 24, 2023 12:50 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों की दीवानगी और क्रेज को देखकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइजन एक बार फिर हैरान रह गए हैं। पीएम मोदी की लोकप्रियता से प्रभावित होकर अभी पिछले हफ्ते ही जो बाइडन ने कहा था कि ..मुझे तो आपका ऑटोग्राफ लेना चाहिए...

नरेंद्र मोदी, भारत के प्रधानमंत्री- India TV Hindi
नरेंद्र मोदी, भारत के प्रधानमंत्री Image Source : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों की दीवानगी और क्रेज को देखकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइजन एक बार फिर हैरान रह गए हैं। पीएम मोदी की लोकप्रियता से प्रभावित होकर अभी पिछले हफ्ते ही जो बाइडन ने कहा था कि ..मुझे तो आपका ऑटोग्राफ लेना चाहिए... अब एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति को पीएम मोदी की जबरदस्त लोकप्रियता देखकर चक्कर आने लगा है। दरअसल भारतीय प्रधानमंत्री जून में अमेरिका दौरे पर जाने वाले हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार राष्ट्रपति जो बाइडन को बड़ी संख्या में लोगों से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आयोजित राजकीय रात्रि भोज में स्वयं को भी आमंत्रित किए जाने को लेकर अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। अनुरोधों की संख्या इतनी अधिक है को जो बाइडन हैरान रह गए हैं।

ह्वाइट हाउस का कहना है कि इससे पीएम मोदी के प्रति लोगों के उत्साह का पता चलता है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के ज्यां पियरे ने मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि यह अच्छी बात है। यह 22 जून को यहां प्रधानमंत्री मोदी के होने को लेकर उत्साह दिखाता है।’’ प्रेस सचिव ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि राष्ट्रपति को अपने प्रशासन में शामिल भारतीय -अमेरिकी लोगों से, सांसदों तथा कॉरपोरेट सेक्टर के दिग्गजों से उस राजकीय रात्रि भोज में उन्हें आमंत्रित करने के अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अगले माह आयोजित कर रहे हैं। प्रेस सचिव ने कहा, कि यह अहम है और इससे पता चलता है कि हमारी भारत के साथ जो साझेदारी है उसे लगातार आगे बढ़ाना क्यों जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति और प्रथम महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक यात्रा पर उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं, जो 22 जून को होने जा रही है।

भारत और अमेरिका के संबंधों को मिलेगी मजबूती

ह्वाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा, ‘‘ यह भारत और अमेरिका के बीच गहरी तथा करीबी साझेदारी की पुन: पुष्टि का अवसर प्रदान करेगी।’’ प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर जून में अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आएंगे। बाइडन दंपति 22 जून को राजकीय भोज पर भी मोदी की मेजबानी करेंगे। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के कई अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री की यात्रा का स्वागत किया है। मोदी की अमेरिका की यात्रा सितंबर में भारत की मेजबानी में होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के.ज्यां-पियरे ने गत 10 मई को मोदी की आगामी अमेरिका यात्रा की घोषणा करते हुए कहा था कि यह यात्रा अमेरिका तथा भारत के बीच गहरी एवं नजदीकी साझेदारी को और बढ़ाएगी, साथ ही अमेरिकियों और भारतीयों को जोड़ने वाले गर्मजोशी भरे संबंधों को भी मजबूत करेगी।

मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों के लिए आधा दर्जन से अधिक बार अमेरिका की यात्राएं कर चुके हैं और उनके समय रहे तीनों अमेरिकी राष्ट्रपतियों बराक ओबामा, डोनाल्ड ट्रंप तथा जो बाइडन के साथ उन्होंने बैठक की हैं। लेकिन अब पहली बार उन्हें आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है और यह सम्मान अमेरिका के करीबी मित्र देशों को ही दिया जाता है।

यह भी पढ़ेंं

जून में अमेरिकी संसद को भी संबोधित कर सकते हैं पीएम मोदी, लालायित सांसदों ने मैक्कार्थी को भेजा अनुरोध पत्र

अमेरिका ने फिर की पीएम मोदी की जबरदस्त तारीफ, कहा- दुनिया के 5G और 6G पर भारी हैं इंडिया के "गुरुजी"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश