1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुई बड़ी वारदात, गोलीबारी की घटना में 9 लोगों की मौत

अमेरिका में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुई बड़ी वारदात, गोलीबारी की घटना में 9 लोगों की मौत

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 22, 2023 03:20 pm IST,  Updated : Jan 22, 2023 04:28 pm IST

पुलिस स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार की रात मोंटेरे पार्क में हुई फायरिंग की घटना के समय पर ही मौके पर पहुंच गई और जवाबी कार्रवाई की। बहरहाल अभी इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है कि कितने लोगों को गोलियां लगी हैं।

अमेरिका में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान गोलीबारी की घटना- India TV Hindi
अमेरिका में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान गोलीबारी की घटना Image Source : FILE

अमेरिका के कैलिफोर्निया में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में लूनर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान कम से कम 10 लोगों की गोली से मौत हो गई है। वहीं 16 लोग घायल हो गए। अमेरिकी मीडिया में आ रही खबरों में बताया गया है कि लॉस एंजिलिस के पास मोंटेरी पार्क में एक बड़ी भारी गोलीबारी हुई है। वहां पर लूनर न्यू ईयर के मौके पर हजारों लोग जमा हुए थे। तभी ये भयंकर फायरिंग की घटना शुरू हो गई।

खबरों में कहा गया है कि इस सनसनीखेज फायरिंग की वारदात में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार की रात मोंटेरे पार्क में हुई फायरिंग की घटना के समय पर ही मौके पर पहुंच गई और जवाबी कार्रवाई की।

बहरहाल अभी इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है कि कितने लोगों को गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि ये फायरिंग रात 10 बजे के बाद हुई। उस समय चीनी लूनर न्यू ईयर समारोह के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुटे हुए थे।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल की, तो लगेगी रासुका, संपत्ति होगी कुर्क, पढ़ें पूरी खबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश