1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कनाडा "डेकेयर सेंटर" में घुसी कार ने कई बच्चों को बुरी तरह रौंदा, 1 की मौत और 9 घायल

कनाडा "डेकेयर सेंटर" में घुसी कार ने कई बच्चों को बुरी तरह रौंदा, 1 की मौत और 9 घायल

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Sep 11, 2025 10:43 am IST,  Updated : Sep 11, 2025 11:00 am IST

कनाडा के एक डेकेयर सेंटर में घुसी कार ने कई बच्चों को रौंद डाला। इस दौरान घटना में 1 बच्चे की मौत हो गई, जिसकी उम्र सिर्फ डेढ़ साल थी। जबकि 9 अन्य घायल हो गए।

कनाडा के किंडरगार्टेन में घुसी कार ने बच्चों को रौंदा। - India TV Hindi
कनाडा के किंडरगार्टेन में घुसी कार ने बच्चों को रौंदा। Image Source : X@MSHARIF1990

टोरंटो: कनाडा के उत्तर में स्थित रिचमंड हिल में बुधवार को एक कार अचानक बालवाटिका (डेकेयर) की खिड़की तोड़ते हुए उसके अंदर घुस गई। इससे वहां खेल रहे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। कार ने इस दौरान डेकेयर में कई बच्चों को रौंद डाला। इस घटना में 1 बच्चे की मौत हो गई। जबकि 9 अन्य बच्चे घायल हो गए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नॉटिंघम ड्राइव’ के पास हुई घटना

कनाडा पुलिस ने जानकारी दी कि यह घटना नॉटिंघम ड्राइव’ के पास हुई। यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस ने घटना का ब्यौरा देने के लिए एक संवाददाता सम्मेलन किया। इस दौरान बताया कि यह घटना ओंटारियो के रिचमंड हिल में ‘योंगे स्ट्रीट’ और ‘नॉटिंघम ड्राइव’ के बिलकुल करीब तब घटित हुई, जब बच्चे डेकेयर में मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चे की उम्र महज डेढ़ वर्ष थी।

18 माह से 3 साल तक के बच्चे घायल

इस डे केयर सेंटर में हुए हादसे में 18 महीने से तीन साल के बीच छह अन्य बच्चे भी घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। साथ ही बालवाटिका के तीन कर्मचारी भी घायल हुए हैं। पुलिसकर्मी केविन नेब्रिजा ने बताया कि इस मामले में एसयूवी के 70 वर्षीय चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस का मानना है कि यह हादसा जानबूझकर किया गया कृत्य नहीं था, बल्कि गलती से हुआ। इस पूरी घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश