एरिजोनाः अमेरिका के राइटविंग एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या के बाद उन्हें श्रद्धांजलि भाषण देतीं पत्नी एरिका किर्क कई बार रो पड़ीं। उन्होंने एक दिल दहला देने वाले पल की बातें भी सबके सामने रखीं। एरिका ने कहा कि मेरी 3 साल की बेटी ने बड़ी मासूमियत से पूछा, "पापा कहां हैं?....अब इसका मैं क्या जवाब देतीं। एरिका ने अपनी मासूम बेटी को जो जवाब दिया....उसके बारे में बताते हुए वह फफक-फफक कर रोने लगीं। एरिका का ये जवाब सुनकर आपके भी आंसू छलक उठेंगे।
एरिका ने बेटी के मासूम सवाल का दिया ये भावुक जवाब
एरिका ने अपनी मासूम बच्ची को समझाते हुए कहा, "बेबी, डैडी तुमसे बहुत प्यार करते हैं। तुम घबराओ मत। वो यीशु के साथ एक जरूरी काम की यात्रा पर गए हैं, ताकि तुम्हारे ब्लूबेरी बजट (पसंदीदा वस्तुओं और खिलौने) का खर्च उठा सकें।" एरिका यह कहकर अपनी बेटी को दिलासा दे रही थीं कि उसके पापा उसे कभी नहीं भूले और हमेशा उससे प्यार करते थे।
मैं चार्ली की विरासत को कभी मरने नहीं दूंगीः एरिका
एरिका किर्क ने शुक्रवार को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में बुधवार के कार्यक्रम के दौरान अपने पति चार्ली की हत्या की घटना के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी की। अमेरिका के दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी सहयोगी थे। एरिका ने वादा किया कि "मैं उनकी विरासत को कभी मरने नहीं दूंगी।" एरिका ने बताया कि उन्हें (मेरे पति को) अमेरिका, प्रकृति और शिकागो क्यूब्स से बहुत प्यार था।
पति के शव से लिपट कर रोईं
चार्ली किर्क की पत्नी एरिका को एक अन्य वीडियो में अपने पति के शव के साथ लिपट कर रोते हुए देखा जा रहा है। ये पल आपको भी भावुक कर सकता है। पत्नी एरिका उनके चेहरे और हाथों को सहलाते हुए प्यार करती और उनकी मौजूदगी का अंतिम एहसास करते दिख रही हैं।
वह एक अच्छे पति और पिता थे
एरिका किर्क ने कहा कि चार्ली सबसे ज़्यादा अपने बच्चों से प्यार करते थे। उन्होंने मुझसे अपने पूरे दिल से प्यार किया। वह एक अच्छे पिता और पति थे। वह हमेशा पूछते थे कि और मैं तुम्हारे लिए क्या कुछ कर सकता हूं।
पत्नी के अंदर की आग बनेगी युद्ध की पुकार
एरिका ने भावुक होकर कहा, "इस पत्नी के अंदर जो आग लगी है, उसका आपको कोई अंदाज़ा नहीं है। इस विधवा की पुकार विश्व भर में एक युद्ध की पुकार की तरह गूंजेगी। उन्होंने चार्ली किर्क से 2021 में विवाह किया था और उनकी एक तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा है।
ट्रंप का किया धन्यवाद
एरिका ने कहा कि उनके पति राष्ट्रपति ट्रंप से भी बहुत प्यार करते थे। एरिका ने हत्यारे पर कार्रवाई और मदद के लिए ट्रंप का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं अपने पति के काम को जीवित रखने के लिए उनके कैंपस टूर, रेडियो शो और पॉडकास्ट को जारी रखने का वादा करती हूं।
अपने दिवंगत पति को संदेश देते हुए, उन्होंने कहा, "मैं वादा करती हूं कि मैं कभी भी तुम्हारी विरासत को मरने नहीं दूंगी।" उन्होंने कहा कि वह उनके आंदोलन को इस राष्ट्र की अब तक की सबसे बड़ी चीज बनाएंगी। "अराजकता, संदेह और अनिश्चितता से भरी इस दुनिया में, मेरे पति की आवाज़ बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें