1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही बदला White House की वेबसाइट का रंग-रूप, लिखा, "America Is Back"

ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही बदला White House की वेबसाइट का रंग-रूप, लिखा, "America Is Back"

 Published : Jan 21, 2025 01:21 am IST,  Updated : Jan 21, 2025 01:21 am IST

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण करते ही ह्वाइट हाउस की आधिकारिक वेबसाइट का भी रंग-रूप बदल दिया गया है। इसमें डोनाल्ड ट्रंप की एक फोटो के साथ "अमेरिका इस बैक" लिखा गया है।

ह्वाइट हाउस की वेबसाइट से लिया गया चित्र। - India TV Hindi
ह्वाइट हाउस की वेबसाइट से लिया गया चित्र। Image Source : WHITE HOUSE

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ लेने के कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की वेबसाइट का रंग-रूप बदला-बदला नजर आने लगा है। अब ह्वाइट हाउस की वेबसाइट नए रंग रूप में दिख रही है। उस पर ‘‘अमेरिका इज बैक’’ का बैनर लगाया गया है। इसके साथ ही ट्रंप की एक फोटो भी लगी है।

इतना ही नहीं ‘व्हाइट हाउस’ की वेबसाइट पर ट्रंप (78) के हस्ताक्षर वाला संदेश है, जिसमें उन्होंने कहा है, ‘‘मैं हर दिन अपनी हर सांस के साथ आपके लिए लड़ता रहूंगा। मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक हम मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं बना देते, जिसके हमारे बच्चे और आप हकदार हैं। यह वास्तव में अमेरिका का स्वर्णिम युग होगा।’’ सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी ‘व्हाइट हाउस’ का नया रूप सामने आया है।

ट्रंप, जेडी वेंस और मेलानिया ट्रंप का लिखा गया परिचय

वेबसाइट पर डोनाल्ड ट्रंप के अलावा प्रथम अमेरिकी महिला मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जे डी वेंस का संक्षिप्त परिचय दिया है। इसके अलावा इस वेबसाइट पर ट्रंप के पहले कार्यकाल की उपलब्धियों का भी जिक्र किया गया है। इनमें मध्य वर्ग को कर में राहत, रोजगार समेत अन्य पहल का भी उल्लेख किया गया है। ‘व्हाइट हाउस’ ने यह भी कहा है कि ट्रंप अमेरिका को दूसरे देशों के युद्धों से दूर रखेंगे, इसकी सैन्य तैयारियों में सुधार करेंगे और देश को सभी खतरों और संकटों से बचाएंगे। अमेरिका में स्वर्णिम युग के शुरुआत की बात कही गई है।  (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश