1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप ने किया भारत आने का ऐलान, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं वहां जाऊंगा...'

डोनाल्ड ट्रंप ने किया भारत आने का ऐलान, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं वहां जाऊंगा...'

 Published : Nov 07, 2025 06:19 am IST,  Updated : Nov 07, 2025 06:50 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की यात्रा पर आने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं भारत जाऊंगा।

donald trump india pm modi- India TV Hindi
भारत की यात्रा पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप। Image Source : AP

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते लंबे समय से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताते आए हैं। अब ट्रंंप ने एक बार और पीएम मोदी को दोस्त और महान शख्स बताया है। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी ऐलान किया है कि वह जल्द ही भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। आपको बता दें डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले साल 2020 में राष्ट्रपति पद पर अपने पहले कार्यक्रम के दौरान भारत की यात्रा की थी। आइए जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ने और क्या कहा है।

व्यापार वार्ता पर क्या बोले ट्रंप?

भारत और अमेरिका के व्यापार वार्ता लगातार जारी है। अमेरिका ने भारतीय सामाग्रियों पर 25 फीसदी और रूस से तेल खरीदने के कारण 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। अब इस मुद्दे पर और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत के सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- "वे अच्छा कर रहे हैं, उन्होंने रूस से काफी हद तक तेल खरीदना बंद कर दिया है।

कब भारत आएंगे ट्रंप?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- "वह मेरे दोस्त हैं, और हम बात करते हैं और वह चाहते हैं कि मैं वहां जाऊं। हम इसका पता लगा लेंगे, मैं जाऊंगा...प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं जाउंगा।" अगले साल भारत यात्रा की अपनी योजना पर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- "यह हो सकता है, हां।"

ट्रंप ने फिर से दिया खुद को क्रेडिट 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान एक बार फिर से खुद को भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध को रुकवाने का क्रेडिट दिया। ट्रंप ने दावा किया भारत और पाकिस्तान 2 परमाणु राष्ट्र थे। 24 घंटों के भीतर, मैंने युद्ध सुलझा लिया। अगर मेरे पास टैरिफ नहीं होता, तो मैं युद्ध नहीं सुलझा पाता। हालांकि, भारत सरकार ये पहले ही साफ कर चुकी है कि सीजफायर का ऐलान तब किया गया था जब पाकिस्तान के डीजीएमओ की ओर से युद्धविराम की अपील की गई थी।

ये भी पढ़ें- ट्रंप ने किया चीनी राष्ट्रपति का जिक्र, बोले- 'चाहिए जिनपिंग की तरह डरपोक मंत्रियों की कैबिनेट'

ट्रंप ने उड़ाया जोहरान ममदानी का मजाक, नहीं लिया नाम; जानें क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश