1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यू हैम्पशायर के बाद अब दक्षिण कैरोलिना में भी निक्की हेली पर भारी पड़े ट्रंप, पहले चुनाव में 27 फीसदी वोटों से दी मात

न्यू हैम्पशायर के बाद अब दक्षिण कैरोलिना में भी निक्की हेली पर भारी पड़े ट्रंप, पहले चुनाव में 27 फीसदी वोटों से दी मात

 Published : Jan 27, 2024 03:50 pm IST,  Updated : Jan 27, 2024 03:50 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव-2024 के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने की होड़ में शामिल डोनॉल्ड ट्रंप और निक्की हेली के बीच मुकाबला जारी है। न्यू हैम्पशायर में जीत दर्ज करने के बाद अब दक्षिण कैरोलिना के पहले चुनाव में भी ट्रंप को भारी समर्थन मिलता दिख रहा है। ट्रंप ने हेली को 27 फीसदी मतों से हराया है।

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दौर में शामिल निक्की हेली और पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्र- India TV Hindi
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दौर में शामिल निक्की हेली और पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप। Image Source : AP

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार होने की होड़ में सबसे आगे चल रहे डोनॉल्ड ट्रंप ने निक्की हेली को साउथ कैरोलिना में भी हरा दिया है। पूर्व राष्ट्रपति ने दक्षिण कैरोलिना के पहले चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली को 27% मतों से हराया। दक्षिण कैरोलिना में 2024 जीओपी प्राइमरी पोल में डोनाल्ड ट्रम्प ने 58% समर्थन के साथ अपना दबदबा बनाए रखा। जबकि उनको चुनौती देने वाली निक्की हेली 31% वोटों से पीछे रहीं। ट्रंप की लगातार यह तीसरी जीत है। इससे 2024 का मुकाबला बाइडेन बनाम ट्रंप होने की संभावना और बढ़ गई है। 

एक नए सर्वेक्षण से पता चलता है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को अपने ही राज्य दक्षिण कैरोलिना में 2024 की अपनी प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली पर भारी बढ़त हासिल है। डोनाल्ड ट्रम्प का 58% समर्थन निक्की हेली के अभियान पर पानी फेरता है। वहीं हेली वर्ष 2011 से 2017 तक राज्य के गवर्नर के रूप में कार्य कर चुकी थीं। बावजूद उन्हें तक 31% समर्थन ही मिल सका। जबकि 11% अनिर्णीत वोटर रहे। सांख्यिकीय और राजनीतिक समूह में ट्रम्प हेली से आगे हैं। जबकि डेमोक्रेट्स द्वारा GOP प्राथमिक में मतदान करने की संभावना नहीं है। यह केवल पंजीकृत रिपब्लिकन के लिए खुला है। 

क्या दूसरे चुनाव में निक्की हेली को मिलेगी साउथ कैरोलिना में जीत

साउथ कैरोलिना के प्राइमरी चुनाव में ट्रंप और निक्की हेली दोनों ने ही अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यह ट्रंप का इलाका है। जबकि हेली यहां 6 वर्ष तक गवर्नर रही हैं। पहले दौर में दक्षिण कैरोलिना में 27 फीसदी मतों से हारने वाली निक्की हेली क्या अब अगले राउंड में ट्रंप पर बढ़त बना पाएंगी। यह अहम सवाल है। अगर हेली दक्षिण कैरोलिना का फाइनल आंतरिक चुनाव भी हार जाती हैं, तो उनकी राह और अधिक मुश्किल हो जाएगी। जनमत सर्वेक्षण से यह भी पता चला कि दक्षिण कैरोलिना के मतदाताओं के बीच पूर्व राष्ट्रपति की अनुकूलता रेटिंग हेली से अधिक है। ट्रंप को यहां पसंद करने वाले लोग लगभग 10 में से 7 हैं।  यानि 68% उत्तरदाताओं ने कहा कि उनके पास ट्रम्प के प्रति अनुकूल दृष्टिकोण है। वहीं  44% ने कहा कि वह "पूरी तरह से ट्रंप के अनुकूल" हैं। जबकि दूसरी ओर हेली को 56% की अनुकूल रेटिंग मिली। साथ ही केवल 23% ने कहा कि यह "पूरी तरह से हेली के अनुकूल हैं।

यह भी पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी ने टाला ट्रंप पर प्रस्ताव, अगर हो जाता ये फैसला तो बाइडेन को होती मुश्किल

गाजा युद्ध मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने दिया ये बड़ा फैसला, दक्षिण अफ्रीका ने कहा-"हम साबित हुए सही"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश