1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने फिर की PM मोदी की तारीफ, जानें दुनिया के 2 सबसे महान नेताओं के बारे में पूछे जाने पर क्या दिया जवाब

ट्रंप ने फिर की PM मोदी की तारीफ, जानें दुनिया के 2 सबसे महान नेताओं के बारे में पूछे जाने पर क्या दिया जवाब

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 20, 2026 08:40 pm IST,  Updated : Jun 20, 2026 08:43 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 96 घंटे में दूसरी बार PM Modi की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को Biggest लीडर, Tough और सॉलिड लीडर बताया है। जानें डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी के बारे में क्या-क्या कहा।

Donald Trump on Narendra Modi- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को टफ और सॉलिड लीडर बताया। Image Source : AP (फाइल फोटो)

Donald Trump on Narendra Modi: नरेंद्र मोदी, दुनिया के सबसे बड़े लीडर हैं। नरेंद्र मोदी, दुनिया के सबसे Tough और सबसे सॉलिड लीडर हैं। ये बात दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कही है। 96 घंटों में ये दूसरा मौका है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी की इतनी तारीफ की है। ट्रंप ने पीएम मोदी को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी बड़ा लीडर बताया है। ट्रंप ने ये भी कहा है कि पीएम मोदी लगातार 12 साल से हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी बहुत सॉलिड हैं।

ट्रंप ने PM मोदी को बताया 'रिस्पेक्टेड वर्ल्ड लीडर'

दरअसल, एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप से सवाल पूछा गया कि उनके लिए ग्रेट लीडर की परिभाषा क्या है तो इसके जवाब में उन्होंने पीएम मोदी का नाम लिया। उन्होंने पीएम मोदी के नॉनस्टॉप 12 साल का जिक्र किया। फिर, डोनाल्ड ट्रंप से जब ये सवाल पूछा गया कि उनके लिए ग्रेटेस्ट लीडर कौन हैं, तो इसके जवाब में भी उन्होंने पीएम मोदी का ही जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया का सबसे रिस्पेक्टेड वर्ल्ड लीडर कहा।

PM मोदी का उदाहरण देकर समझाई महान नेता की परिभाषा

जब ट्रंप से पूछा गया कि आपकी नजर में महान नेता की परिभाषा क्या है, आप इसे कैसे परिभाषित करते हैं। तो ट्रंप ने कहा कि नेताओं के तो बहुत सारे प्रकार होते हैं। उदाहरण के तौर पर, मैं ये नाम फिर से ले लूंगा क्योंकि वो काफी शानदार हैं। मैंने जिंदगी भर भारत को देखा है। वहां, बस पीएम बदलते रहते थे। कोई छह महीने आता, कोई एक साल और अचानक प्रधानमंत्री मोदी वहां आ जाते हैं वो अब 12 साल से ज्यादा समय से वहां हैं। बहुत मजबूत तरीके से और वो ये सब शांति से करते हैं।

पीएम मोदी खुद शांत स्वभाव के इंसान नहीं हैं। वो बहुत कड़े और सख्त आदमी हैं। मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं: डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने PM मोदी को बताया 2 सबसे महान वर्ल्ड लीडर्स में से एक

एक अन्य सवाल में डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि दुनिया के मंच पर दो सबसे महान नेता या आपके सबसे पसंदीदा नेता कौन हैं तो ट्रंप ने इसके जवाब में कहा कि मैं मानता हूं कि उनमें से एक शी जिनपिंग हैं। नेतृत्व के मामले में वो सही हैं। दूसरे लीडर की बात करें तो जब आप ताकत, प्रभाव और उसे अमल में लाने की क्षमता की बात करते हैं तो मैं सोचता हूं पीएम मोदी। उनके यहां कुछ बहुत अच्छे आंकड़े आए हैं। पीएम मोदी युद्धों से दूर रहते हैं। वे बहुत स्मार्ट हैं। उनके पास 1.5 अरब लोग हैं। वो असल में सबसे बड़े हैं।

बहुत सख्त और कड़े मिजाज के हैं PM मोदी- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा कि पीएम मोदी महान नेता हैं। हम उनके साथ बहुत व्यापार करते हैं लेकिन अब निष्पक्ष व्यापार करते हैं। मुझे असली मोदी के बारे में पता है। वो बहुत सख्त और कड़े मिजाज के हैं।

ये भी पढ़ें- ट्रंप ने नेतन्याहू को समझाया, अब मान जाओ, हिज्बुल्लाह से लड़ाई खत्म करो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश