1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Elon Musk Tweet : एलन मस्क ने किया ट्वीट- मैं कोका कोला खरीदूंगा ताकि उसमें कोकीन मिला सकूं, लाखों लोगों ने किया लाइक

Elon Musk Tweet : एलन मस्क ने किया ट्वीट- मैं कोका कोला खरीदूंगा ताकि उसमें कोकीन मिला सकूं, लाखों लोगों ने किया लाइक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 28, 2022 12:29 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 02:56 pm IST

एलन मस्क ने अपने ट्वीट में कहा कि मैं कोका-कोला खरीद रहा हूं जिससे उसमें कोकीन फिर से डाली जा सके। उनके इस ट्वीट को लाखों लोगों ने पसंद किया और रीट्वीट किया।

Elon Musk - India TV Hindi
Elon Musk  Image Source : PTI

Highlights

  • ट्विटर को और ज्यादा मजे वाली जगह बनानी चाहिए-मस्क
  • मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर का सौदा किया है

Elon Musk Tweet : टेस्ला के CEO एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हो गए हैं। ट्विटर के बाद अब उन्होंने जल्द ही कोका-कोला खरीदने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे अब कोका-कोला में कोकीन डालेंगे। 

मस्क के ट्वीट को लाखों लोगों ने पसंद किया

एलन मस्क ने अपने ट्वीट में कहा कि मैं कोका-कोला खरीद रहा हूं जिससे उसमें कोकीन फिर से डाली जा सके। उनके इस ट्वीट को लाखों लोगों ने पसंद किया और रीट्वीट किया। दिलचस्प बात यह है कि मस्क इस ट्वीट के बाद नहीं रूके बल्कि उन्होंने एक और ट्वीट किया और कहा कि ट्विटर को और ज्यादा मजे वाली जगह बनानी चाहिए। 

अब मैं मैकडॉन्ल्डस खरीदने जा रहा हूं-मस्क

एलन मस्क ने इसके तुरंत बाद अपने एक पिछले ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अब मैं मैकडॉन्ल्डस खरीदने जा रहा हूं और आइसक्रीम की सभी मशीनें ठीक कर दूंगा। उन्होंने मजाक में खुद को जवाब दिया कि मैं चमत्कार नहीं कर सकता।

44 बिलियन डॉलर में ट्विटर की डील की

आपको बता दें कि हाल में एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर, यानी करीब 3,368 अरब रुपए की डील की है। ट्विटर में पहले से ही उनकी 9 फीसदी की हिस्सेदारी मौजूद थी। इस डील में उन्होंने ट्विटर के हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर यानी 4,148 रुपये चुकाए हैं। इस डील के बाद ट्विटर की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी उनके पास हो गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश