1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन कोरोना पॉजिटिव, बिल क्लिंटन की रिपोर्ट निगेटिव

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन कोरोना पॉजिटिव, बिल क्लिंटन की रिपोर्ट निगेटिव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2022 08:40 am IST,  Updated : Mar 23, 2022 08:40 am IST

 हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि वह ठीक महसूस कर रही हैं। वहीं उनके पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है 

Former US Secretary of State Hillary Clinton - India TV Hindi
Former US Secretary of State Hillary Clinton  Image Source : PTI

Highlights

  • हिलेरी ने ट्वीट कर दी खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी
  • बिल क्लिंटन ने खुद को क्वारंटीन किया

न्यूयार्क: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी खुद हिलेरी क्लिंटन ने सोशल मीडिया पर दी है। हिलेरी ने बताया कि हल्के लक्षण उभरने पर उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि वह ठीक महसूस कर रही हैं। वहीं उनके पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन फिलहाल वे क्वारंटाइन हैं।

पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के एक प्रवक्ता ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि आने वाले दिनों में उनका फिर से कोरोना टेस्ट किया जाएगा लेकिन फिलहाल वे क्वारंटाइन।  हिलेरी क्विंटन ने कहा कि इस गंभीर बीमारी के खिलाफ टीकाकरण से काफ सुरक्षा मिलती है। उन्होंने लोगों को वैक्सीन लेने की सलाह दी है। 

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि जिन लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं ली है वे भी बूस्टर डोज ले लें।  आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी इस महीने की शुरुआत में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश