1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर हरि बॉक्सर पर अमेरिका में हमला, इस कुख्यात गैंग ने ली जिम्मेदारी, एक शख्स की मौत

लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर हरि बॉक्सर पर अमेरिका में हमला, इस कुख्यात गैंग ने ली जिम्मेदारी, एक शख्स की मौत

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 19, 2025 11:00 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 11:16 pm IST

कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती देने वाले गैंग ने एक बार फिर खुलकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया है। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर हरि बॉक्सर पर अमेरिका में हमला हुआ है।

Hari Boxer- India TV Hindi
गैंगस्टर हरी बॉक्सर और लॉरेंस बिश्नोई Image Source : REPORTER INPUT/ANI-FILE

कैलिफोर्निया: कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगेस्टर हरि बॉक्सर पर अमेरिका में हमला हुआ है। इस हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। रोहित गोदारा की तरफ से एक सोशल मीडिया पोस्ट में ये दावा किया गया है कि इस घटनाक्रम में एक गैंगेस्टर की मौत हुई है और ये हमला अमेरिका में किया गया है।

रोहित गोदारा के पोस्ट में क्या लिखा था?

रोहित गोदारा की पोस्ट में लिखा गया, "मैं रोहित गोदारा गोल्डी बराड़ भाइयों- आज अमेरिका, कैलिफोर्निया (41 हाईवे के बीच में 127 एग्ज़िट के पास, फ़्रेस्नो, USA) में  हरि बॉक्सर उर्फ हरिया पर जो गोलीबारी हुई है, वो हमने करवाई है! उसमें उसके एक साथी की मौके पर ही मौत हो गई! और एक को गोली लगी है, जो हॉस्पिटल में भर्ती है! ये हरि बॉक्सर कायर कार की सीट के नीचे छुप गया था! और ये जो लॉरेंस बिश्नोई का #*#* है, ये अपने साथी को बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से भाग गया!"

पोस्ट में ये भी कहा गया, "ये धरती के किसी भी कोने में छिप जाए, इसे नहीं छोड़ेंगे! जो लॉरेंस बिश्नोई को अपना बाप मानकर हमारे खिलाफ जो अपशब्द बोल रहा था, उसकी कोई औकात नहीं है हमारे सामने! जिसको ये कुछ लोग आइडल समझते हैं, वो इस धरती का सबसे बड़ा गद्दार है! वक्त लग सकता है, पर माफी किसी को नहीं मिलेगी! इस चोर गैंग को मिट्टी में मिला देंगे! इस लॉरेंस बिश्नोई के चक्कर में आकर अगर किसी ने हमारे खिलाफ आवाज उठाई तो दूर की बात, सोचना भी मत, ऐसा हाल करेंगे कि उसकी सात पीढ़ियां याद रखेंगी! समय रहते सुधार जाओ, वरना धरती के किसी भी कोने में छिप जाना-तुम्हारी अर्थी तुम्हारे चौखट पर तैयार मिलेगी!"

लॉरेंस और रोहित गोदारा में ठनी हुई है दुश्मनी

लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के बीच विदेशी धरती पर हिंसक झड़पे हो रही हैं। दोनों गैंग विदेशों में फायरिंग करवा रहे हैं। जिसमें कनाडा में फायरिंग, USA के केलिफोर्निया में फायरिंग और पुर्तगाल में फायरिंग की वारदात शामिल है।

हरि बॉक्सर वही गैंगस्टर है, जो लगातार लॉरेस बिश्नोई गैंग की तरफ से देश और विदेश में हो रही फायरिंग की पोस्ट सोशल मीडिया पर डालता था और हमलों की जिम्मेदारी ले रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश