1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के अटलांटा में मॉल के पास जबरदस्त गोलीबारी, जवाबी फायरिंग में 3 लोगों की मौत

अमेरिका के अटलांटा में मॉल के पास जबरदस्त गोलीबारी, जवाबी फायरिंग में 3 लोगों की मौत

 Published : Sep 24, 2023 11:27 am IST,  Updated : Sep 24, 2023 11:36 am IST

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं ने आतंक का माहौल कायम कर दिया है। पुलिस गोलीबारी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। ताजा मामले में अटलांटा शहर में एक मॉल के पास हुई गोलीबारी में हमलावर समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

अटलांटा में फायरिंग से 3 लोगों की मौत।- India TV Hindi
अटलांटा में फायरिंग से 3 लोगों की मौत। Image Source : AP

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे लोगों को दहशत में जिंदगी काटनी पड़ रही है। कभी मॉल में, कभी पब और बार में तो कभी घर में घुसकर हमलावर लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। ताजा घटना में अमेरिका के अटलांटा में 3 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। हमलावर ने दिन दिहाड़े इस खूनी घटना को अंजाम दिया। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। अटालांटा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूचना के अनुसार इस गोलीबारी की घटना में जवाबी फायरिंग के दौरान हमलावर भी मारा गया है।

अटलांटा पुलिस के अनुसार इस गोलीबारी की एक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि अधिकारियों को शनिवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे (स्थानीय समयानुसार) अटलांटा के पास वेस्ट एंड में किसी के गोलीबारी करने की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमलावर दो लोगों के पास गया और उसने उन पर अचानक गोलियां चला दीं। इसके बाद उनमें से एक व्यक्ति ने भी पलट कर गोली चलाई, जिसमें हमलावर मारा गया। यह घटना एक मॉल के पास हुई। पुलिस ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दिए बिना बताया कि जांचकर्ता इस हमले का कारण पता करने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस पता कर रही घटना का कारण

अटालांटा पुलिस ने अभी घटना के कारणों को लेकर कुछ भी नहीं बताया है। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर का मृतकों से कोई विवाद इसकी वजह हो सकती है। क्योंकि हमलावर सीधे दोनों लोगों के पास गया और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद उनमें से एक व्यक्ति ने हमलावर पर भी गोली चला दी। इससे हमलावर समेत तीनों लोग घटना में मारे गए। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें

रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए पोप-फ्रांसिस ने किसको ठहरा दिया जिम्मेदार, हर कोई सुनकर हैरान

कनाडा से विवाद के बीच जयशंकर ने UNGA में मित्र देशों से द्विपक्षीय बैठकें कर बनाया रणनीतिक चक्रव्यूह, जानें किससे क्या हुई बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश