1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यू ओर्लियंस हमले और लास वेगास में ब्लास्ट के बाद 24 घंटे में अमेरिका में तीसरी घटना, विस्फोट में 3 लोगों की मौत

न्यू ओर्लियंस हमले और लास वेगास में ब्लास्ट के बाद 24 घंटे में अमेरिका में तीसरी घटना, विस्फोट में 3 लोगों की मौत

 Published : Jan 02, 2025 10:25 am IST,  Updated : Jan 02, 2025 10:27 am IST

अमेरिका में नये साल के आगाज के साथ ही ताबड़तोड़ धमाकों से हिल गया है। अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में आतंकी हमले और ट्रंप के होटल के बाहर हुए विस्फोट के बाद होनोलूलू में तीसरा विस्फोट हुआ है। इसमें कम से कम 3 लोग मारे गए हैं और 20 घायल हुए हैं।

अमेरिका के होनोलूलू में विस्फोट के बाद का नजारा। - India TV Hindi
अमेरिका के होनोलूलू में विस्फोट के बाद का नजारा। Image Source : AP

होनोलूलू: अमेरिका नये साल का आगाज होते ही धमाकों से दहल गया है। बीते 24 घंटे में अमेरिका के होनोलूलू में तीसरे ब्लास्ट होने की जानकारी सामने आ रही है। इसमें कम से कम 3 लोग मारे गए हैं। इससे पहले बुधवार को न्यू ओर्लियंस में आतंकी हमले और उसके बाद लास वेगास के ट्रंप होटल के बाहर विस्फोट की घटना सामने आ चुकी है। न्यू ओर्लियंस के आतंकी हमले में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। वहीं ट्रंप होटल के बाहर टेस्ला ट्रक विस्फोट में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि 7 घायल हुए हैं। अब इसके बाद होनोलूलू में 24 घंटे के भीतर हुए तीसरे विस्फोट ने खलबली मचा दी है। 

बताया जा रहा है कि होनोलूलू में यह विस्फोट नववर्ष के जश्न में की गई आतिशबाजी के दौरान हुआ। विस्फोट होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। होनोलूलू अग्निशमन विभाग ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना होनोलूलू के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अमेरिकी वायु सेना एवं नौसेना के संयुक्त अड्डे के पास एक घर के बाहर हुई। यह स्थान यूएसएस एरिजोना मेमोरियल से कुछ ही दूरी पर है।

घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती

आपातकालीन चिकित्सा सेवा (ईएमएस) के अनुसार, दो लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और अन्य 20 को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आपातकालीन सेवा विभाग के निदेशक डॉ.जिम आयरलैंड ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ ईएमएस में 30 वर्षों के मेरे कार्यकाल के दौरान यह सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है।’’ होनोलूलू के मेयर रिक ब्लैंगियार्डी ने एक बयान में कहा कि मामले की जांच की जा रही है।  (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश