1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पुतिन से आग्रह करके भारत चाहे तो रोकवा सकता है यूक्रेन युद्ध, अमेरिका ने माना PM मोदी में है ये क्षमता

पुतिन से आग्रह करके भारत चाहे तो रोकवा सकता है यूक्रेन युद्ध, अमेरिका ने माना PM मोदी में है ये क्षमता

 Published : Jul 10, 2024 01:50 pm IST,  Updated : Jul 10, 2024 01:50 pm IST

अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। ह्वाइट हाउस के प्रवक्ता कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि भारत के रिश्ते रूस के साथ ऐसे हैं कि वह चाहे तो पुतिन से आग्रह करके यूक्रेन युद्ध को रोकवा सकता है।

मॉस्को में पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन। - India TV Hindi
मॉस्को में पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन। Image Source : PTI

वाशिंगटन: पीएम मोदी के मॉस्को दौरे के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका का बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिका का मानना है कि भारत चाहे तो वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन से आग्रह करके यूक्रेन युद्ध को रोकवा सकता है। ह्वाइट हाउस के अनुसार यह क्षमता केवल भारत में ही है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कैरिन जीन-पियरे ने मंगलवार को कहा कि रूस के साथ भारत के रिश्ते ऐसे हैं जो उसे राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने का आग्रह करने की क्षमता देते हैं।

बता दें कि यूक्रेन की राजधानी कीव में बच्चों के अस्पताल पर हुए घातक हमले के एक दिन बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन से कहा था कि मासूम बच्चों की मौत दर्दनाक और भयावह है। पीएम मोदी के इस बयान के बाद ह्वाइट हाउस के प्रवक्ता जीन-पियरे ने यह टिप्पणी की है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन में अच्छी दोस्ती है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी चाहें तो यूक्रेन युद्ध रोकवा सकते हैं। 

बेगुनाह बच्चों की मौत पर पीएम मोदी ने कही थी ये बात

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ में पुतिन के साथ शिखरवार्ता से पहले, अपने प्रारंभिक वक्तव्य में मोदी ने र यूक्रेन में बच्चों के एक अस्पताल पर बम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि बेगुनाह बच्चों की मौत हृदय-विदारक और बहुत पीड़ादायी है। मोदी ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने वक्तव्य में कहा, ‘‘युद्ध हो, संघर्ष हो या आतंकवादी हमले हों, अगर लोगों की जान जाती है तो मानवता में विश्वास करने वाला हर व्यक्ति दुखी होता है।

उस पर भी यदि बेगुनाह बच्चों की हत्या हो। पीएम ने कहा कि जब हम निर्दोष बच्चों को मरते हुए देखते हैं तो यह हृदय-विदारक और बहुत पीड़ादायी होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब हम ऐसा दर्द महसूस करते हैं तो कलेजा फट जाता है। मोदी ने पुतिन की ओर देखते कहा कि मुझे कल आपके साथ इन मुद्दों पर बातचीत करने का अवसर मिला था।’ संवाद ही समाधान का एकमात्र रास्ता है। (भाषा)

यह भी पढ़ें

गाजा में फिर हमास से छिड़ी भीषण जंग, स्कूल पर भयंकर इजरायली हवाई हमले में 29 फिलिस्तीनियों की मौत

 

रूस की मदद से भारत बनेगा "परमाणु ऊर्जा का पॉवर हाउस", 6 नए संयंत्रों के निर्माण पर मॉस्को ने जताई सहमति
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश