1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. निर्वस्त्र बच्चों, महिलाओं की तस्वीरें लेने, वीडियो बनाने के आरोप में भारतीय चिकित्सक गिरफ्तार

निर्वस्त्र बच्चों, महिलाओं की तस्वीरें लेने, वीडियो बनाने के आरोप में भारतीय चिकित्सक गिरफ्तार

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Aug 21, 2024 02:53 pm IST,  Updated : Aug 21, 2024 02:53 pm IST

अमेरिका में एक भारतीय चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगे हैं। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब चिकित्सक की पत्नी को सच्चाई पता चली।

अमेरिका में भारतीय चिकित्सक गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
अमेरिका में भारतीय चिकित्सक गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : FILE AP

वाशिंगटन: अमेरिका में कई वर्षों तक बच्चों और महिलाओं की सैकड़ों नग्न तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने के आरोप में 40 वर्षीय एक भारतीय चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। ‘फॉक्स न्यूज’ टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, ओमैर एजाज को आठ अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। टीवी चैनल के अनुसार, एजाज ने स्नानगृह, कपड़े बदलने की जगह, अस्पताल के कमरों और यहां तक ​​कि अपने घर में भी कई जगहों पर छिपाकर कैमरे लगा रखे थे। 

ऐसे हुआ खुलासा

समाचार चैनल के अनुसार, उसने दो साल तक के छोटे बच्चों की तस्वीरें लीं और वीडियो बनाए। एजाज की पत्नी को ये आपत्तिजनक सामग्रियां मिलीं जिसके बाद प्राधिकारियों को उसके अपराधों के बारे में पता चला। इससे पहले तक उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं था। 

मिले हजारों वीडियो

ओकलैंड काउंटी शेरिफ ने मंगलवार को बताया कि उसने कई महिलाओं के साथ ऐसे समय में कथित तौर पर यौन संबंध भी बनाए, जब वो बेहोश थीं या सो रही थीं। शेरिफ माइक बुचर्ड ने कहा कि मामले की जांच में महीनों लगेंगे। प्राधिकारियों को संदेह है कि कई और पीड़ित हो सकते हैं क्योंकि जांचकर्ता अमेरिका के मिशिगन राज्य में ओकलैंड काउंटी के शहर रोचेस्टर हिल्स में चिकित्सक के घर पर मिले हजारों वीडियो की समीक्षा कर रहे हैं। 

211 में गया था अमेरिका

एजाज को उसके घर से गिरफ्तार किए जाने के बाद से उससे जुड़े परिसरों की तलाशी के लिए कई वारंट जारी किए गए हैं। बुचर्ड ने बताया कि इस दौरान कंप्यूटर, फोन और 15 बाहरी उपकरण मिले हैं और केवल एक हार्ड ड्राइव में 13,000 वीडियो थे। एजाज 2011 में कार्य वीजा पर भारत से अमेरिका आया था। वह भारत का नागरिक है। (भाषा)

यह भी पढें:

यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को में किया अब तक का सबसे घातक हमला, जानें फिर क्या हुआ

पाकिस्तानी संसद के लिए खरीदी जाएंगी 12 लाख की बिल्लियां, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश