1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में भारतीय मूल के जज हुए गिरफ्तार, मनी लांड्रिंग का है आरोप

अमेरिका में भारतीय मूल के जज हुए गिरफ्तार, मनी लांड्रिंग का है आरोप

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Apr 06, 2025 10:40 am IST,  Updated : Apr 06, 2025 10:40 am IST

अमेरिका में भारतीय मूल के जज की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। जज को मनी लांड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

अमेरिका का सुप्रीम कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
अमेरिका का सुप्रीम कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : AP

ह्यूस्टन: अमेरिका में भारतीय मूल के एक जज को मनी लांड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि फोर्ट बेंड काउंटी में भारतीय मूल के न्यायाधीश के.पी.जॉर्ज को 'वायर धोखाधड़ी' और 'चुनावी वित्तीय रिपोर्ट' के फर्जीवाड़े से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है। डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े जॉर्ज वर्ष 2018 से काउंटी के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।

अमेरिका पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। इसके बाद शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे काउंटी की एक जेल भेजा गया और 20,000 अमेरिकी डॉलर की जमानत राशि का भुगतान करने के बाद रिहा कर दिया गया। अदालती रिकॉर्ड और फोर्ट बेंड काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, जॉर्ज पर 30,000 से 1,50,000 अमेरिकी डॉलर तक के धन शोधन का आरोप है।

जज से इस्तीफे की मांग

मनी लांड्रिंग का आरोप लगने के बाद जज से इस्तीफे की मांग भी होने लगी है। हालांकि जज ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। शुक्रवार को जारी एक बयान में जॉर्ज ने कहा, “मुझे न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है और मैं खुद को निर्दोष साबित करने के लिए लड़ूंगा।” फोर्ट बेंड काउंटी में कार्यरत बिल रिकर्ट ने सार्वजनिक रूप से जॉर्ज से इस्तीफे की मांग की है। जिला अटॉर्नी कार्यालय ने कहा है कि मामले की जांच अभी जारी है। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश