अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। अमेरिका और इजरायल ने ईरान के अंदर 2 हजार से ज्यादा टारगेट अटैक किए हैं। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई समेत कई सैन्य अधिकारी और नेता मारे गए हैं। ईरान ने भी मिडिल ईस्ट के देशों पर तगड़ा अटैक किया है। कुवैत, बहरीन, दुबई, सऊदी में हमले के बाद हाहाकार मच गया है। हालांकि, दो दिनों के भीतर अमेरिका और इजरायल ने ईरान में भारी तबाही मचाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कह दिया है कि जब तक सभी लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते तब तक ये हमले जारी रहेंगे। इस बीच इस बात का भी खुलासा हो गया है कि अमेरिका ने ईरान में हमले के लिए कौन से हथियारों का इस्तेमाल किया है।
US सेंट्रल कमांड ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर बताया- "अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' शुरू किया। CENTCOM फोर्स ईरानी शासन के सिक्योरिटी सिस्टम को तबाह करने के लिए लक्ष्यों पर हमले कर रहे हैं, उन जगहों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो तत्काल खतरा पैदा करते हैं। इन हमलों में 1,000 से ज्यादा टारगेट पर हमले किए गए हैं।"
ये भी पढ़ें- कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का घातक F-15 लड़ाकू विमान, सामने आया Video, ईरान का दावा- हमने मार गिराया
ईरान के हमलों से बदली दुबई की तस्वीर, सैटेलाइट इमेज ने दुनिया को चौंकाया
संपादक की पसंद