1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Kamala Harris ने Diwali पर कहा, मैं मां की वजह से ही अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट बन पाई

Kamala Harris ने Diwali पर कहा, मैं मां की वजह से ही अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट बन पाई

 Published : Oct 25, 2022 02:37 pm IST,  Updated : Oct 25, 2022 02:37 pm IST

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दिवाली पर आयोजित एक समारोह में कहा कि उनकी सफलता के पीछे उनकी मां श्यामला का बहुत बड़ा हाथ है।

Vice President Kamala Harris, Kamala Harris Diwali, Kamala Harris India, Kamala Harris Mother- India TV Hindi
दिवाली के मौके पर व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम को संबोधित करतीं अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस। Image Source : AP

Highlights

  • कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन भारत में जन्मी थीं।
  • कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति बनते ही कई रिकॉर्ड बनाए थे।
  • दिवाली के मौके पर हैरिस ने भारत में बिताए दिनों को याद किया।

Kamala Harris on Diwali: अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने प्रकाश के पर्व दीपावली के मौके पर अपनी मां को याद किया। कमला हैरिस ने कहा कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचने का श्रेय वह अपनी भारतीय-अमेरिकी मां के समर्पण, दृढ़ संकल्प और साहस को देती हैं। वह भारतीय मूल की पहली ऐसी शख्सियत हैं तो अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद तक पहुंची हैं। दिवाली के बारे में बोलते हुए हैरिस ने कहा कि यह एक ऐसा त्योहार है जो हमें शांति, न्याय, ज्ञान के लिए संघर्ष करने और अंधेरे में प्रकाश फैलाने की याद दिलाता है।

‘मेरे मन में दिवाली की बहुत सी अच्छी यादें हैं’

व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बायडेन और उनकी पत्नी जिल बायडेन की मेजबानी में आयोजित दिवाली समारोह में 200 से भी ज्यादा जाने-माने भारतीय-अमेरिकी मौजूद थे। हैरिस ने याद किया कि कैसे वह बचपन में हर दूसरे साल भारत के चेन्नई में अपने नाना-नानी के घर जाकर दिवाली मनाती थीं। उन्होंने कहा, ‘मेरे मन में बचपन की दिवाली की बहुत सी अच्छी यादें हैं। आप में से कई लोगों की तरह, हम हर दूसरे साल भारत जाते थे और दिवाली मनाते थे। शाम के समय मेरी मां हमें फुलझड़ियां देती थीं और हम गलियों में जाकर इस बेहद खास मौके का जश्न मनाते थे।’


‘मेरी मां ने अपने क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया’
समारोह में कमला हैरिस ने कहा, ‘अपनी मां के समर्पण, दृढ़ संकल्प और साहस के कारण ही मैं अमेरिका की उपराष्ट्रपति के रूप में आपके सामने खड़ी हूं।’ कमला हैरिस ने कहा कि उनकी मां 19 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए अपने दम पर अमेरिका आई थीं। उन्होंने कहा, ‘मेरी मां का लक्ष्य स्तन कैंसर रिसर्चर बनना था और उन्होंने हमारे इस देश में अपना करियर बनाया। उन्होंने PhD की, अपने क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया, मुझे और मेरी बहन को पाला।’ हैरिस ने कहा कि दिवाली एक ऐसा त्योहार है जो अपनी और एक-दूसरे की अच्छी बातों को जानने का मौका देता।

Vice President Kamala Harris, President Joe Biden, first lady Jill Biden.
Image Source : APदिवाली के मौके पर व्हाइट हाउस में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, राष्ट्रपति जो बायडेन और फर्स्ट लेडी जिल बायडेन।

तमिलनाडु की रहने वाली थीं कमला हैरिस की मां
बता दें कि अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनते ही कमला हैरिस ने एक साथ कई रिकॉर्ड बनाए थे। वह अमेरिकी इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला थीं। इसके अलावा वह अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली अफ्रीकन अमेरिकन और एशियन अमेरिकन थीं। उनसे पहले अमेरिका के इतिहास में कोई महिला इतने ऊंचे पद पर नहीं पहुंची थी।  हैरिस की मां श्यामला गोपालन एक तमिल ब्राह्मण परिवार में जन्मी थीं। वह भारत से अमेरिका आई थीं और एक बायोमेडिकल साइंटिस्ट के तौर पर अपना करियर बनाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश