Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Musk vs Maduro: वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो से लड़ेंगे एलन मस्क, बोले- वो जीते तो फ्री में मंगल ग्रह भिजवाउंगा

Musk vs Maduro: वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो से लड़ेंगे एलन मस्क, बोले- वो जीते तो फ्री में मंगल ग्रह भिजवाउंगा

Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Aug 01, 2024 12:02 pm IST, Updated : Aug 01, 2024 12:09 pm IST

बीते कुछ समय से वेनेजुएला की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। इस दौरान एलन मस्क और मादुरो के बीच दुश्मनी बढ़ गई है। अब दोनों के बीच बात नेशनल टीवी पर लड़ाई करने तक पहुंच चुकी है।

निकोलस मादुरो से लड़ेंगे एलन मस्क।- India TV Hindi
Image Source : AP निकोलस मादुरो से लड़ेंगे एलन मस्क।

टेस्ला के सीईओ और X के मालिक एलन मस्क ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से लड़ने की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। हाल ही में मादुरो ने मस्क को नेशनल टीवी पर लड़ाई के लिए चैलेंज किया था। मस्क ने X पर इस चुनौती को स्वीकार कर लिया है। बता दें कि हाल ही में वेनेजुएला में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए हैं जिसमें मादुरो पर धांधली कर के जीतने के आरोप लग रहे हैं। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में सबकुछ। 

क्यों हुई मस्क और मादुरो में तनातनी?

निकोलस मादुरो ने एलन मस्क पर वेनेजुएला के खिलाफ हमले का आरोप लगाया है। मादुरो ने कहा है कि वेनेजुएला के नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल (NEC) में कथित कंप्यूटर हैकिंग के पीछे भी एलन मस्क का हाथ है। बता दें कि NEC ने हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में विस्तृत डेटा प्रदान किए बिना निकोलस मादुरो को विजेता घोषित किया है। इस चुनाव में धांधली के आरोप लग रहे हैं। निकोलस मादुरो ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि हमारे नए कट्टर दुश्मन, प्रसिद्ध एलन मस्क, क्या तुम लड़ना चाहते हो? चलो यह करते हैं। एलन मस्क, मैं तैयार हूं। मैं नहीं डरता। आओ लड़ें, जहां भी तुम चाहो।

एलन मस्क ने बताई लड़ाई की शर्त

एलन मस्क ने X पर बताया है कि मादुरो एक बड़े व्यक्ति हैं और संभवतः लड़ना जानते हैं। इसलिए यह लड़ाई सच में होने जा रही है। मस्क ने शर्त रखी कि अगर मैं जीत गया तो निकोलस मादुरो वेनेजुएला के तानाशाह पद से इस्तीफा दे देंगे। और अगर मादुरो जीतते हैं तो मस्क उन्हें मंगल ग्रह की मुफ्त यात्रा कराएंगे।

राष्ट्रपति चुनाव परिणाम के बाद निशाने पर मादुरो

बीते कुछ समय से वेनेजुएला की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। इस दौरान एलन मस्क और मादुरो के बीच दुश्मनी बढ़ गई है। मादुरो को एक समाजवादी तो वहीं, एलन मस्क को पूंजीवादी शख्स के तौर पर जाना जाता है। दोनों के बीच काफी वैचारिक टकराव भी है। हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव परिणाम के सामने आने के बाद भी मस्क ने मादुरो की काफी आलोचना की है। 

ये भी पढ़ें- 'वह भारतीय हैं या अश्वेत', कमला हैरिस पर बयान देकर फंस गए डोनाल्ड ट्रंप; जानें पूरा मामला

US Presidential Election: कमला हैरिस के साथ बहस करने के मामले में फंस गए ट्रंप? जानिए किसने कहा 'वो डरे हुए हैं'

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement