1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अब बीमार लोगों की अमेरिका में नो एंट्री, ट्रंप प्रशासन ने ऐसे सभी अप्रवासियों को वीजा देने से किया मना

अब बीमार लोगों की अमेरिका में नो एंट्री, ट्रंप प्रशासन ने ऐसे सभी अप्रवासियों को वीजा देने से किया मना

 Published : Nov 08, 2025 12:48 pm IST,  Updated : Nov 08, 2025 12:48 pm IST

अमेरिका अब अपने देश में बीमार व्यक्तियों को नहीं घुसने देगा। ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में स्थित अपने सभी दूतावासों को निर्देश भेजकर बीमार व्यक्तियों का वीजा स्वीकार नहीं करने के लिए कहा है।

डोनाल्ड ट्रंप,...- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। Image Source : AP

न्यूयार्क: अमेरिका में अब बीमार लोगों की नो एंट्री हो गई है। अमेरिका अब किसी ऐसे अप्रवासी को अपने देश में घुसने की इजाजत नहीं देगा, जो पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं। ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों को इसे लेकर निर्देशित कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने ऐसे लोगों को वीजा देने से भी मना कर दिया।

ट्रंप प्रशासन ने दिया ये आदेश

ट्रंप प्रशासन ने आदेश दिया है कि अमेरिका आने के इच्छुक उन व्यक्तियों को अयोग्य मानें, जो पहले से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। आदेश में कहा गया है कि ऐसे लोग अंततः सार्वजनिक लाभों पर निर्भर हो सकते हैं। केएफएफ हेल्थ न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में रहने के लिए वीजा के लिए आवेदन करने वाले विदेशियों को “कुछ विशेष चिकित्सीय स्थितियों के कारण अस्वीकार किया जा सकता है।”

दुनिया भर के दूतावासों को वीजा स्वीकार नहीं करने के लिए भेजा निर्देश

ट्रंप प्रशासन ने बीमार लोगों का वीजा स्वीकार नहीं करने संबंधी आदेश दुनिया भर में स्थित अपने सभी दूतावासों को प्रेसित कर दिया है। रिपोर्ट में विदेश विभाग द्वारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को भेजे गए एक पत्र में जारी दिशानिर्देशों का हवाला दिया गया है। केएफएफ द्वारा उद्धृत पत्र के अनुसार, "आपको आवेदक के स्वास्थ्य पर विचार करना चाहिए, कुछ स्वास्थ्य समस्याएं - जिनमें हृदय रोग, श्वसन रोग, कैंसर, मधुमेह, चयापचय संबंधी रोग, तंत्रिका संबंधी रोग और मानसिक स्वास्थ्य स्थितियां शामिल हैं। इनपर सैकड़ों-हजारों अमेरिकी डॉलर खर्च करनी पड़ सकती है। (भाषा)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश