1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 2022 को एक शब्द में बयां कैसे करेंगे? ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने कहा- ‘गोब्लिन मोड’... क्या है इसका मतलब, जानिए

2022 को एक शब्द में बयां कैसे करेंगे? ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने कहा- ‘गोब्लिन मोड’... क्या है इसका मतलब, जानिए

 Edited By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Dec 06, 2022 06:51 am IST,  Updated : Dec 20, 2022 04:36 pm IST

Oxford Dictionary-Goblin Mode: पहली बार इस साल का विजेता शब्द ऑक्सफोर्ड भाषा के शब्दकोश लेखकों के चुने तीन अंतिम शब्दों में से जनता के वोट के माध्यम से छांटा गया है।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ‘गोब्लिन मोड’ को चुना साल का शब्द- India TV Hindi
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ‘गोब्लिन मोड’ को चुना साल का शब्द Image Source : FILE PIC

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने सोमवार को बताया कि 2022 को एक शब्द में बयां करने के लिए हुए ऑनलाइन मतदान में लोगों ने ‘गोब्लिन मोड’ को इस वर्ष का शब्द चुना गया है। ‘गोब्लिन मोड’ की शब्दकोश की परिभाषा के अनुसार ‘‘एक प्रकार का व्यवहार जिसमें बिना किसी अफसोस के आत्म-अनुग्रहशील, आलसी, मैला, या लालची रहा जाता है और आमतौर पर एक तरह से सामाजिक मानदंडों या अपेक्षाओं को अस्वीकार किया जाता है।’’ शब्द ‘गोब्लिन मोड’ पहली बार 2009 में ट्विटर पर देखा गया था और 2022 में लोकप्रिय हुआ जहां दुनियाभर में लोग महामारी के कारण लागू लॉकडाउन से अनिश्चितताओं के साथ उभरे।

ऑक्सफोर्ड भाषाओं के अध्यक्ष कैस्पर ग्रेथवोल ने कहा, ‘‘इस साल को देखते हुए हमने महसूस किया कि ‘गोब्लिन मोड’ का हम सभी से नाता रहा जहां हम इस समय थोड़े थके-हारे महसूस कर रहे हैं।’’ वर्ष का शब्द पिछले 12 महीने के ‘लोकाचार, अंदाज या व्यस्तताओं को झलकाता है’। पहली बार इस साल का विजेता शब्द ऑक्सफोर्ड भाषा के शब्दकोश लेखकों के चुने तीन अंतिम शब्दों में से जनता के वोट के माध्यम से छांटा गया है। इनमें ‘गोब्लिन मोड, मेटावर्स और हैशटैग आईस्टैंडविद’ शामिल थे। अपेक्षाकृत ऑफलाइन रूप से यह शब्द कम ही प्रयुक्त देखा गया है, लेकिन ऑनलाइन सर्वे में इसे काफी पसंद किया गया और 3,40,000 से अधिक वोट के साथ यह 93 प्रतिशत लोगों की पसंद रहा।

गैसलाइटिंग को भी चुना गया

पिछले सप्ताह मरियम-वेबस्टर ने घोषणा की थी कि उसका इस वर्ष का शब्द ‘गैसलाइटिंग’ है। इसका अर्थ होता है किसी व्यक्ति को उसके खुद के विचारों की वैधता पर सवाल उठाने के लिए प्रेरित करने के लिहाज से अपनाई जाने वाली मनोवैज्ञानिक युक्तियां। पिछले साल का ऑक्सफोर्ड शब्द ‘वैक्स’ था, वहीं मरियम-वेबस्टर का गत वर्ष का शब्द ‘वैक्सीन’ चुना गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश