Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. VIDEO:पीएम मोदी पहुंचे न्यूयॉर्क, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र को किया संबोधित

VIDEO:पीएम मोदी पहुंचे न्यूयॉर्क, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र को किया संबोधित

Edited By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia Published : Jun 20, 2023 10:25 pm IST, Updated : Jun 21, 2023 06:49 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रात करीब साढ़े नौ बजे अमेरिका पहुंच गए हैं। बुधवार को सुबह 8 बजे वह संयुक्त राष्ट्र के योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे। भारत के लिए यह गौरव का क्षण होगा। पीएम मोदी की यह ऐतिहासिक अमेरिका यात्रा है।

pm modi in us- India TV Hindi
Image Source : TWITTER पीएम मोदो ने किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। अमेरिकी प्रतिनिधियों ने न्यूयॉर्क पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। वह बुधवार को यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक ऐतिहासिक समारोह में एक अनोखे योग सत्र का नेतृत्व करेंगे, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी, दुनिया भर के राजदूत और प्रमुख व्यक्ति भाग लेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर मोदी अपनी अमेरिकी यात्रा के पहले चरण में न्यूयॉर्क में होंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वार्षिक आयोजन के रूप में चिह्नित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से पहली बार प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तावित किए जाने के नौ साल बाद भारतीय नेता पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इस दिन के ऐतिहासिक आयोजन में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कांबोज ने एक साक्षात्कार में ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस वर्ष योग उत्सव एक बहुत ही ‘अनोखा अवसर’ होगा क्योंकि वह प्रधानमंत्री मोदी थे जिन्होंने यह दृष्टि दी थी और उनके नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया कि हर साल 21 जून वर्ष को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। कांबोज ने कहा, “इसलिए करीब नौ साल बाद, उस नजरिये को पेश करने वाला संयुक्त राष्ट्र आया है।” उन्होंने कहा कि अब योग दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनिवार्य अवसर है। उन्होंने कहा, “इसलिए दूरदर्शी नेता और संयुक्त राष्ट्र दोनों का एक साथ आना, मुझे लगता है अपने आप में बहुत अनूठा है”। उन्होंने कहा कि योग कार्यक्रम बहुत अधिक प्रत्याशा और उत्साह पैदा कर रहा है और इसे बहुत ज्यादा अपनाया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र ने योग को बताया एकजुटता

कांबोज ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय मान्यता बहुत अधिक है। इसे लेकर बहुत रुचि है जो अपने आप है। मैं कहूंगी, प्राचीन भारतीय अभ्यास योग सभी सीमाओं को पार कर गया है और यह एक वैश्विक घटना बन गया है।” कांबोज ने कहा कि “तथ्य यह है कि मंच पर योग करने वाले बच्चे बहुत ही अनोखे होंगे। तो कुल मिलाकर मुझे लगता है कि यह अपनी तरह का एक अनूठा आयोजन होने जा रहा है।” संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने योग दिवस के लिए अपने संदेश में कहा कि योग एकजुट करता है। उन्होंने कहा, “यह शरीर और मन, मानवता और प्रकृति और दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट करता है, जिनके लिए यह शक्ति, सद्भाव और शांति का स्रोत है।

21 जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगा योग सत्र

” योग सत्र 21 जून को सुबह आठ से नौ बजे तक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के विशाल उत्तरी उद्यान में चलेगा, जहां पिछले साल दिसंबर में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता के तहत भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र के लिए उपहार स्वरूप महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यह प्रतिमा अब संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के उत्तरी उद्यान में “गर्व से सुशोभित” है जहां योग सत्र भी आयोजित किया जाएगा। (भाषा)

यह भी पढ़ें

धीरे-धीरे रूस का साथ छोड़ रहा चालबाज चीन, फायदे के लिए अब अमेरिका के बाद जर्मनी से दोस्ती

अमेरिकी राष्ट्रपति को बड़ा झटका, बेटे हंटर बाइडेन कर अपराधों और अवैध हथियार रखने के लिए दोषी करार

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement