1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Russia Ukraine News : अमेरिका ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध, बायडेन ने कहा-यूक्रेन में नहीं भेजेंगे सेना

Russia Ukraine News : अमेरिका ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध, बायडेन ने कहा-यूक्रेन में नहीं भेजेंगे सेना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2022 06:53 am IST,  Updated : Dec 15, 2022 04:49 pm IST

बायडेन ने रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की, लेकिन रूसी सेना के खिलाफ युद्ध के लिए यूक्रेन में अमेरिकी सेना को भेजने से साफ इनकार कर दिया।

Joe Biden, President, US- India TV Hindi
Joe Biden, President, US Image Source : AP

Highlights

  • रूसी बैंकों, कुलीन वर्गों और उच्च प्रौद्योगिकी वाले क्षेत्रों पर प्रतिबंध-बायडेन
  • बायडेन ने यूक्रेन में अमेरिकी सेना को भेजने से साफ इनकार किया

वाशिंगटन: यूक्रेन पर  हमले के बाद अमेरिका ने रूस के खिलाफ नए आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन से स्पष्ट कर दिया है कि रूसी सैनिकों से युद्ध के लिए अमेरिका सेना नहीं भेजेगा। बायडेन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश चार बड़े रूसी बैंकों की संपत्तियों को ब्लॉक करेंगे, निर्यात पर नियंत्रण लागू करेंगे और रूस के रईसों पर प्रतिबंध लगाएंगे। 

यूक्रेन में अमेरिकी सेना भेजने से इनकार

बायडेन ने रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की, लेकिन रूसी सेना के खिलाफ युद्ध के लिए यूक्रेन में अमेरिकी सेना को भेजने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया रूस के खिलाफ एकजुट है।  बायडेन ने कहा कि यदि रूस अमेरिका पर साइबर हमला करता है, तो अमेरिका उसका जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने नाटो बलों की सहायता के लिए और बलों को भेजने की घोषणा भी की। 

चार बड़े रूसी बैंकों की संपत्तियों ब्लॉक

बायडेन ने कहा कि रूसी बैंकों, कुलीन वर्गों और उच्च प्रौद्योगिकी वाले क्षेत्रों को निशाना बनाकर प्रतिबंध लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी चार बड़े रूसी बैंकों की संपत्तियों को ब्लॉक करेंगे, निर्यात पर नियंत्रण लागू करेंगे और कुलीन वर्गों पर प्रतिबंध लगाएंगे। 

हम यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं-बायडेन

इससे पहले, बाइडन ने यूक्रेन पर रूस के ‘‘बिना किसी उकसावे और अनुचित’’ हमले के लिए एकजुट प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को जी-7 देशों के नेताओं के साथ डिजिटल बैठक की। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यूक्रेन पर राष्ट्रपति पुतिन के अनुचित हमले पर चर्चा करने के लिए अपने जी7 समकक्षों के साथ आज सुबह बैठक की। हमने रूस को जवाबदेह ठहराने के लिए विनाशकारी प्रतिबंध लगाने और अन्य आर्थिक कदम उठाने पर सहमति जताई। हम यूक्रेन के बहादुर लोगों के साथ खड़े हैं।’’ 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश