1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के नाइटक्लब में मौज-मस्ती में गुलजार थी रात, फिर भीड़ के सामने युवक ने किया कुछ ऐसा कि पहुंच गया जेल

अमेरिका के नाइटक्लब में मौज-मस्ती में गुलजार थी रात, फिर भीड़ के सामने युवक ने किया कुछ ऐसा कि पहुंच गया जेल

 Published : Nov 21, 2022 07:08 am IST,  Updated : Nov 21, 2022 07:08 am IST

Five Killed in US Nightclub:अमेरिका के कोलाराडो स्प्रिंग्स का एक समलैंगिक नाइटक्लब मौज-मस्ती में गुलजार था। मगर एक सिरफिरे युवक ने अचानक क्लब में एंट्री की और उसने क्लब में मस्ती के माहौल को अचानक गम में बदल दिया। इस 22 वर्षीय बंदूकधारी ने क्लब में गोलियां चलानी शुरू कर दी और फिर हमले में पांच लोगों की मौत हो गयी।

नाइटक्लब (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
नाइटक्लब (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : AP

Five Killed in US Nightclub:अमेरिका के कोलाराडो स्प्रिंग्स का एक समलैंगिक नाइटक्लब मौज-मस्ती में गुलजार था। मगर एक सिरफिरे युवक ने अचानक क्लब में एंट्री की और उसने क्लब में मस्ती के माहौल को अचानक गम में बदल दिया। इस 22 वर्षीय बंदूकधारी ने क्लब में गोलियां चलानी शुरू कर दी और फिर हमले में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 18 अन्य घायल हो गये। बाद में इस बंदूकधारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रमुख एड्रियन वासक्यूज ने बताया कि शनिवार रात को हुई इस गोलीबारी के बाद ‘क्लब क्यू’ से दो आग्नेयास्त्र बरामद किये गये हैं। अल पासो काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटार्नी माइकल एलेन ने बताया कि जांचकर्ता अब भी यह पता करने में जुटे हैं कि इस हमले के पीछे क्या मंशा थी। उनके अनुसार जांचकर्ता यह भी देख रहे हैं कि इस घटना के सिलसिले में नफरत आधारित अपराध के तौर पर मुकदमा चलाया जाए या नहीं। पुलिस ने बंदूकधारी की पहचान एंडर्सन ली आल्ड्रिच के रूप में की है जो हिरासत में है और उसका भी इलाज किया जा रहा है, क्योंकि वह भी घायल हो गया था।

रात 11.57 बजे मच गई तबाही

वर्ष 2021 में इसी नाम एवं इसी उम्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था क्योंकि उसकी मां ने पुलिस में रिपोर्ट की थी कि उसने देशी बम, हथियारों से हमले की धमकी दी थी। पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि क्या यह वही व्यक्ति है। पुलिस ने बस इतना कहा कि वह यह जांच कर ही है कि क्या संदिग्ध को पहले भी गिरफ्तार किया गया है। वासक्यूज ने बताया कि शनिवार रात 11 बजकर 57 मिनट पर क्लब क्यू में गोलीबारी की खबर मिली और आधी रात को अधिकारी वहां पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘‘ कम से कम दो साहसिक व्यक्तियों ने बंदूकधारी का सामना किया और उसे गोलीबारी करने से रोका। हम उनके शुक्रगुजार हैं।

बाइडन ने दिया ये बयान
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि गोलीबारी के पीछे की मंशा अभी सामने नहीं आ पायी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता है कि एलजीबीटीक्यू आई प्लस समुदाय को हाल के वर्षों में नफरत आधारित हिंसा का शिकार बनाया गया है। हमें उन असमानता को अवश्य ही हटाना होगा जिसकी वजह से एलजीबीटीक्यू आई प्लस के विरुद्ध हिंसा होती है, हमे नफरत को बर्दाश्त नहीं कर सकते।’अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि 18 घायलों में कुछ की हालत गंभीर है तथा दो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। उनके अनुसार कुछ वहां से भागने के दौरान घायल हो गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश