1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. आ गई दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देशों की रैंकिंग लिस्ट, जानिए भारत का स्थान कौनसे नंबर पर?

आ गई दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देशों की रैंकिंग लिस्ट, जानिए भारत का स्थान कौनसे नंबर पर?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 20, 2023 10:36 pm IST,  Updated : Mar 20, 2023 11:56 pm IST

इस सूची में कुल 150 देशों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर जिस देश का नाम आता है, उसका नाम है फिनलैंड। जानिए इस सूची में भारत का कौनसा नंबर है।

Happiness Index- India TV Hindi
Happiness Index Image Source : FILE

Happiness index: दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस रैंकिंग में दुनिया के 20 सबसे  टॉप देशों की बात की जाए तो एक भी एशियाई देश इस सूची में शामिल नहीं है। इस सूची में कुल 150 देशों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर जिस देश का नाम आता है, उसका नाम है फिनलैंड। जानिए इस सूची में भारत का कौनसा नंबर है।

ये हैं टॉप-10 खुशहाल देश

हैप्पीनेस रैंकिंग में अव्वल नंबर पर एक बार फिर फिनलैंड है। इसमें दूसरे नंबर पर डेनमार्क और तीसरे पर आइसलैंड है। ये देश पर्यटन के लिहाज से बेहद समृद्ध हैं और दुनियाभर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। लिस्ट में चौथा स्थान इजरायल को मिला है और पांचवें नंबर पर नीदरलैंड है।  इजरायल की यह बड़ी उछाल है क्योंकि पिछली बार वह 9वें नंबर पर था। इसके बाद स्वीडन, नॉर्वे, स्विट्जरलेंड, लक्जमबर्ग और 10वें नंबर पर न्यूजीलैंड का नंबर आता है। इनमें से कोई भी एशियाई देश नहीं है। अमेरिका इस लिस्ट में 15वें नंबर पर है और ब्रिटेन 19वें स्थान पर है।

हैप्पीनेस लिस्ट में क्या है भारत की रैंकिंग?

बात भारत की करें तो वह खुशहाल देशों की रैंकिंग में काफी पीछे नजर आता है। 150 देशों में भारत 136वें स्थान पर है। हालांकि भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है क्योंकि पिछली बार उसकी रैंकिंग 139 थी।

हर साल 20 मार्च को जारी होती है रैंकिंग

हर साल 20 मार्च को दुनिया इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाती है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2013 में इस पहल को शुरू किया था। इसका उद्देश्य दुनियाभर में लोगों की जिंदगी में खुशी को अहमियत देना था। इतना ही नहीं, हर साल सबसे खुशहाल देशों की रैंकिंग भी जारी की जाती है। इस साल की रैंकिंग में शीर्ष 20 देशों में एक भी एशियाई देश नहीं है। लिस्ट में सबसे ऊपर फिनलैंड है जो लगातार छह साल से टॉप पर बना हुआ है। सिर्फ 55 लाख की आबादी वाले इस देश को हैप्पीनेस इंडेक्स में 7.842 अंक हासिल हुए हैं। आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश कौन से हैं।

Also Read:

Explainer: मॉस्को पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, जिनपिंग-पुतिन की मुलाकात पर दुनिया की नजर, क्या रुकेगी रूस-यूक्रेन में जंग?

तालिबानी सरगना ने अफगानिस्तान में जारी किया ऐसा फरमान, जिसे पढ़कर आप भी हो जाएंगे हैरान

दोस्त जापान ने कह दी ऐसा बात, दुविधा में पड़ गया भारत, पीएम मोदी से हुई जापानी पीएम किशिदा फुमियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश