1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने वेनेजुएला को फिर दी धमकी, बोले- 'चीन, रूस, ईरान को बाहर निकालो और...'

ट्रंप ने वेनेजुएला को फिर दी धमकी, बोले- 'चीन, रूस, ईरान को बाहर निकालो और...'

 Published : Jan 07, 2026 02:36 pm IST,  Updated : Jan 07, 2026 02:36 pm IST

अमेरिकी की ओर से किए गए हमले के बाद वेनेजुएला में हालात तेजी से बदल रहे हैं। अमेरिका की ओर वेनेजुएला पर दबाव बनाया जा रहा है कि वो चीन, रूस, ईरान और क्यूबा के साथ आर्थिक संबंध खत्म करे।

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump Image Source : AP

Donald Trump Warning To Venezuela: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि वेनेजुएला की नई सरकार, जिसकी अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज हैं, चीन, रूस, ईरान और क्यूबा के साथ आर्थिक संबंध खत्म कर दे, तभी उसे ज्यादा तेल निकालने की इजाजत दी जाएगी। एबीसी न्यूज सूत्रों के हवाले से बताया कि ट्रंप प्रशासन यह भी चाहता है कि वेनेजुएला तेल उत्पादन के लिए सिर्फ अमेरिका के साथ पार्टनरशिप करे और कच्चा तेल बेचते समय अमेरिका को प्राथमिकता दे।

उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है वेनेजुएला

अमेरिका की ओर से किए गए हमले के बाद से वेनेजुएला राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़कर अमेरिका लाया गा है। तब से डेल्सी रोड्रिग्ज ने अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभाला है, लेकिन ट्रंप ने दावा किया है कि दक्षिण अमेरिकी देश पर उनका ही कंट्रोल है।

अमेरिका की लगाई हैं शर्तें

अब, एबीसी ने रिपोर्ट किया है कि ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के नए नेतृत्व से कहा है कि उन्हें अपने रिजर्व से ज्यादा तेल निकालने की इजाजत तभी दी जाएगी जब वो उनकी शर्तें मानेंगे। सूत्रों ने कहा, "सबसे पहले, देश को चीन, रूस, ईरान और क्यूबा को बाहर निकालना होगा और आर्थिक संबंध खत्म करने होंगे...दूसरा, वेनेजुएला को तेल उत्पादन के लिए सिर्फ अमेरिका के साथ पार्टनरशिप करने और भारी कच्चा तेल बेचते समय अमेरिका को प्राथमिकता देने पर सहमत होना होगा।" चीन लंबे समय से वेनेजुएला के करीब रहा है और उसका सबसे बड़ा तेल खरीदार है।

वेनेजुएला के लिए आसान नहीं आगे की राह 

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सांसदों को एक प्राइवेट ब्रीफिंग में बताया है कि उन्हें लगता है कि अमेरिका वेनेजुएला को मजबूर कर सकता है क्योंकि उसके मौजूदा तेल टैंकर भरे हुए हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, वेनेजुएला ने दिसंबर के आखिर में तेल के कुएं बंद करना शुरू कर दिया था क्योंकि अमेरिकी नाकेबंदी के कारण उत्पादन को रखने के लिए उसके पास स्टोरेज खत्म हो गया था। ज्यादा कुएं बंद होने से वेनेजुएला के लिए अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना मुश्किल हो सकता है और रोड्रिग्ज की सत्ता पर पकड़ भी कमजोर हो सकती है।

दिवालिया हो जाएगा वेनेजुएला

एबीसी न्यूज से बात करते हुए, सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन रोजर विकर ने भी पुष्टि की कि अमेरिका की योजना वेनेजुएला के तेल को कंट्रोल करने पर टिकी है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इसके लिए अमेरिकी सैनिकों की तैनाती की जरूरत होगी। अमेरिकी अनुमानों के अनुसार, रिपोर्ट्स के मुताबिक, काराकास के पास अपने तेल भंडार को बेचे बिना आर्थिक रूप से दिवालिया होने से पहले सिर्फ कुछ हफ्ते हैं।

यह भी पढ़ें:

जंग की तैयारी? ट्रंप ने वेनेजुएला पर किया हमला तो अब रूस ने समंदर में उतारी नौसेना

लश्कर के कैंप में चीफ गेस्ट बनकर पहुंचा हमास का आतंकी नाजी जहीर, मिला दूल्हे जैसा सम्मान!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश