1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी अदालत के निर्णय पर भड़के ट्रम्प, कहा-राजनीतिक वजहों से हुई भ्रष्ट सुनवाई; 5 नवंबर को जनता देगी असली फैसला

अमेरिकी अदालत के निर्णय पर भड़के ट्रम्प, कहा-राजनीतिक वजहों से हुई भ्रष्ट सुनवाई; 5 नवंबर को जनता देगी असली फैसला

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : May 31, 2024 10:50 am IST,  Updated : May 31, 2024 10:50 am IST

अमेरिकी अदालत के फैसले पर पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प भड़क गए। अदालत से बाहर आते ही उन्होंने मीडिया से बात की और इस फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया। ट्रम्प ने जज को विवादित बताते हुए कहा कि यह सबसे भ्रष्ट सुनवाई है। जनता 5 नवंबर को इसका जवाब देगी। बता दें कि नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होना है।

डोनॉल्ड ट्रम्प, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति।- India TV Hindi
डोनॉल्ड ट्रम्प, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति। Image Source : PTI

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ‘पोर्न स्टार’ स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद डोनॉल्ड ट्रंप जज पर भड़क उठे हैं। उन्होंने विवादित जज द्वारा भ्रष्ट फैसला सुनाए जाने की बात कही। इतना ही नहीं, ट्रम्प ने कहा कि ये सब राजनीतिक वजहों से हो रहा है। बता दें कि ट्रम्प को कोलकारोबारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोपों में बृहस्पतिवार को दोषी पाया गया और इसी के साथ वह किसी गंभीर अपराध के लिए दोषी ठहराए गए अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनाव प्रचार अभियान दल ने कहा कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है, जबकि ट्रंप ने कहा कि यह फैसला एक दोषपूर्ण राजनीतिक व्यवस्था का परिणाम है। ट्रंप को सजा सुनाए जाने की तिथि 11 जुलाई निर्धारित की गई है। इ

सके चार दिन बाद ही विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ में उन्हें पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों में औपचारिक रूप से पार्टी उम्मीदवार नामित किया जाना है। ट्रंप ने उनके खिलाफ फैसला सुनाए जाते ही कहा, ‘‘यह शर्मनाक है। यह एक विवादित न्यायाधीश द्वारा की गई दोषपूर्ण, भ्रष्ट सुनवाई थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘असली फैसला पांच नवंबर को लोग सुनाएंगे। वे जानते हैं कि यहां क्या हुआ और हर कोई जानता है कि यहां क्या हुआ।’

ट्र्म्प ने खुद को बताया निर्दोष

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा ‘‘मैं निर्दोष हूं। मैं अपने देश के लिए लड़ रहा हूं। मैं अपने संविधान के लिए लड़ रहा हूं। हमारे पूरे देश में इस समय धांधली हो रही है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि बाइडेन प्रशासन ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह शर्मनाक हैं और इसके खिलाफ हम लड़ते रहेंगे। हम अंत तक लड़ेंगे और हम जीतेंगे क्योंकि हमारा देश नरक में चला गया है।’’ बाइडेन के चुनाव प्रचार अभियान ने जूरी के फैसले का स्वागत किया। ‘

बाइडेन की ओर से कही गई ये बात

बाइडेन-हैरिस 2024 कम्युनिकेशंस’ के निदेशक माइकल टायलर ने कहा, ‘‘हमने आज न्यूयॉर्क में देखा कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है।’’ ट्रंप द्वारा पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का यह मामला 2016 का है। उस समय ट्रंप के पॉर्न स्टार के साथ संबंध होने की बातें सामने आई थीं और आरोप है कि उन्होंने इसे छिपाने के लिए स्टॉर्मी को एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था। पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह धन उनके वकील माइकल कोहेन को दिया था जिन्होंने ट्रंप की ओर से पॉर्न स्टार को इसका भुगतान किया।  (भाषा) 

यह भी पढ़ें

Explainer: गुप्त धन मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अब क्या होगा ट्रंप का भविष्य, क्या जेल जाएंगे और नहीं लड़ सकेंगे राष्ट्रपति चुनाव?

 

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल डोनॉल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, गुप्त धन मामले में ठहाराए गए दोषी
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश