1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने ईरान के साथ जंग को कहा 'छोटी-मोटी झड़प', बताया क्यों नहीं हो पा रहा शांति समझौता?

ट्रंप ने ईरान के साथ जंग को कहा 'छोटी-मोटी झड़प', बताया क्यों नहीं हो पा रहा शांति समझौता?

 Written By: Vinay Trivedi @JournoVinay
 Published : Jul 23, 2026 07:18 am IST,  Updated : Jul 23, 2026 07:20 am IST

Middle East में ईरान के साथ जारी जंग के बीच Donald Trump ने उसे छोटी-मोटी झड़प बताया है। ट्रंप ने साफ कहा कि ईरान डील तो चाहता है लेकिन समझौते के समय वह हर बार चीजों को बदल देता है।

Donald Trump Iran conflict- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ डील में आ रही दिक्कतों के बारे में खुलकर बताया। Image Source : AP (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ हुई लड़ाई को "छोटी-मोटी झड़प" बताया और दावा किया कि ईरान, अमेरिका के साथ "समझौता करना" चाहता है। ट्रंप ने जॉर्जिया के मैरिएटा में अपनी सरकार की पहल 'ट्रंप अकाउंट्स' के बारे में बात करते हुए ये कहा। इस दौरान, ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक का भी जिक्र किया।

ईरान के साथ हमारी जो झड़प चल रही है, मैं इसे यही कहूंगा क्योंकि उन्हें बहुत जोरदार चोट लगी है और वे समझौता करना चाहते हैं। लेकिन मेरा कहना है कि वे डील करने के लिए तैयार नहीं हैं क्योंकि हर बार जब वे डील करते हैं, तो वे उसमें बदलाव करना चाहते हैं। वे अभी तैयार नहीं हैं। वे बहुत जल्द तैयार हो जाएंगे: डोनाल्ड ट्रंप

शहीद अमेरिकी सैनिक के परिवार को किया सम्मानित

इस समारोह में ट्रंप ने शहीद अमेरिकी सैनिक लेफ्टिनेंट टायलर फीहन की फैमिली को भी सम्मानित किया। इससे पहले ट्रंप डेलावेयर के डोवर एयरफोर्स बेस पहुंचे थे और ईरान से जारी जंग में मारे गए 4 अमेरिकी सैनिकों के शवों को सम्मानपूर्वक वापस अमेरिका लाने की प्रक्रिया में शामिल हुए।

अब दुनिया नहीं उड़ा रही अमेरिका का मजाक- ट्रंप

अपने बयान में, ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन की कड़ी आलोचना भी की और कहा कि अब दुनिया अमेरिका का "मजाक नहीं उड़ा रही है"। बाइडेन के कार्यकाल खत्म होने के बाद बड़े बदलाव हुए हैं।

अमेरिका, 18 महीने पहले मुश्किल में था, हालात बहुत बुरे थे। 'स्लीपी' जो बाइडन और कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट्स ने पिछले 48 वर्षों की सबसे ज्यादा महंगाई ला दी थी: डोनाल्ड ट्रंप

ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिका को दी वॉर्निंग

उधर, ईरान के बुनियादी ढांचे पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक की धमकियों का जवाब देते हुए ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने वॉर्निंग दी कि ईरान के खिलाफ किसी भी प्रकार की आक्रामकता, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला भी शामिल है, का "कड़ा जवाब" दिया जाएगा। इसमें शामिल लोगों को भी जवाब दिया जाएगा। इस बीच, ईरान के इशारे पर हूती विद्रोहियों ने Bab el-Mandeb स्ट्रेट को सऊदी अरब के लिए बंद करने का ऐलान किया है। यहां से दुनिया का 12% व्यापार होता है। अगर स्ट्रेट बंद हुई तो इसका असर पूरी दुनिया की इकोनॉमी पर दिख सकता है।

(इनपुट- ANI)

ये भी पढ़ें- 'हमारी रक्षा नीति स्पष्ट है, आंख के बदले आंख लेंगे', ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश