1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अचानक ये क्या हो गया, नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में 5 घंटे तक जांची गई ट्रंप की सेहत

अचानक ये क्या हो गया, नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में 5 घंटे तक जांची गई ट्रंप की सेहत

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Apr 12, 2025 04:53 pm IST,  Updated : Apr 12, 2025 04:57 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अचानक नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 घंटे तक उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इसके बाद ट्रंप बोले कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। - India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। Image Source : AP

वाशिंगटन: टैरिफ बम फोड़कर दुनिया भर में तहलका मचाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अचानक ये क्या हो गया कि करीब 5 घंटे तक उनकी सेहत जांची गई। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुक्रवार को नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में कई डॉक्टरों ने मिलकर जांच की। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि वह अपने स्वास्थ्य को लेकर अच्छा महसूस कर रहे हैं। दरअसल ट्रंप को अचानक कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं हुई थी, बल्कि वार्षिक शारीरिक जांच के लिए उन्हें नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर ले जाया गया था। 

ट्रंप ने 5 घंटे तक अपनी जांच कराई और कहा कि उनका स्वास्थ्य अच्छा है। बता दें कि जनवरी में 78 वर्ष की आयु में अमेरिकी इतिहास के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति बनने वाले ट्रंप जांच के लिए लगभग पांच घंटे तक वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में रहे। उन्होंने कहा, “मैं काफी समय वहां था। मुझे लगता है कि मेरा स्वास्थ्य काफी अच्छा है।” पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की शारीरिक व मानसिक क्षमता पर लंबे समय से सवाल उठाने के बावजूद, ट्रंप अपने स्वास्थ्य के बारे में बुनियादी तथ्यों को लंबे समय से गुप्त रखते आए हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी नवीनतम शारीरिक जांच के बारे में चिकित्सकों की रिपोर्ट रविवार को तैयार हो जाएगी।

ह्वाइट हाउस ने ट्रंप को लेकर दिया ये बयान

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रंप की अभी भी जांच की जा रही है और उनके स्वास्थ्य के बारे में "व्हाइट हाउस के चिकित्सक की ओर से विवरण" "जितनी जल्दी संभव हो सकेगा" जारी किया जाएगा। ट्रंप जांच के बाद सीधे एयरफोर्स वन में सवार होकर फ्लोरिडा रवाना हो गए। उड़ान के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें जीवनशैली में बदलाव के बारे में “कुछ” सलाह दी है जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह सलाह क्या है। ट्रंप ने कहा, “कुल मिलाकर, मुझे लगा कि मैं बहुत अच्छी स्थिति में हूं। (एपी) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश