1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको के कुख्यात ड्रग सरगना एल मेंचो की मौत पर ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर की अजीब पोस्ट

मेक्सिको के कुख्यात ड्रग सरगना एल मेंचो की मौत पर ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर की अजीब पोस्ट

 Published : Feb 23, 2026 04:07 pm IST,  Updated : Feb 23, 2026 04:07 pm IST

मेक्सिको के ड्रग सरगना ‘एल मेंचो’ की मौत पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप के रिएक्शन से मेंचो के खिलाफ हुए ऑपरेशन में अमेरिका की भूमिका को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

Mexico Drug Boss El Mencho Killed: कुख्यात ड्रग सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा उर्फ ‘एल मेंचो’ की मौत के बाद मेक्सिको में भारी हिंसा देखने को मिल रही है। मेंचो की मौत को लेकर अमेरिका की भूमिका को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। मेक्सिको की सेना ने रविवार को जलिस्को राज्य के टापाल्पा इलाके में एक विशेष ऑपरेशन के दौरान जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के प्रमुख एल मेंचो को घायल कर दिया था। अस्पताल ले जाते समय मेंचो की मौत हो गई थी। 

अमेरिका में मेंचो ने जमा रखी थी जड़ें

मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ऑपरेशन में CJNG के 4 सदस्य मारे गए और 3 अन्य घायल भी हुए जिनमें एल मेंचो भी शामिल था। ऑपरेशन के दौरान सेना पर हमला हुआ, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की। सोना की यह कार्रवाई CJNG के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि यह कार्टेल फेंटानिल, मेथमफेटामाइन और कोकीन की तस्करी में बड़े तौर पर शामिल था। खासकर अमेरिका में इस गिरोह ने गहरी जड़े जमा रखी थीं।

 मेक्सिको में भड़की हिंसा

एल मेंचो की मौत के बाद CJNG के लोगों ने बदले की कार्रवाई शुरू कर दी। मेक्सिको के कई राज्यों में सड़कें अवरुद्ध कर दी गईं, वाहनों में आग लगाई गई और हिंसक झड़पें हुईं। प्यूर्टो वालार्ता, ग्वादालाजारा जैसे इलाकों में हिंसा फैली, जिससे स्कूल बंद कर दिए गए और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। कई राज्यों में पर्यटक फंस गए हैं और हवाई अड्डों पर अफरातफरी मची है।

ट्रंप का रिएक्शन

कुख्यात ड्रग सरगना एल मेंचो की मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अजीब पोस्ट किया। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा, “We’re winning too much” यानी 'हम बहुत ज्यादा जीत रहे हैं, यह ठीक नहीं है।' ट्रंप की इस पोस्ट ने एल मेंचो के खिलाफ हुए ऑपरेशन में अमेरिका के शामिल होने के सदेह को गहरा कर दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने कहा है कि अमेरिका की ओर से इस ऑपरेशन में खुफिया जानकारी प्रदान की गई थी।  लेविट ने कहा, “एल मेंचो अमेरिका और मेक्सिको दोनों के लिए बड़ा खतरा था। यह फेंटानिल तस्करी रोकने के हमारे व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।” 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Image Source : APअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका ने मेंचो पर रखा था इनाम

अमेरिका ने एल मेंचो पर 15 मिलियन डॉलर का इनाम भी रखा हुआ था और CJNG को आतंकी संगठन घोषित किया था। ट्रंप प्रशासन लंबे समय से मेक्सिको पर दबाव डाल रहा है कि वह ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। वैसे एल मेंचो की मौत को ट्रंप के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है। फिलहाल, मेक्सिको में हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं और हिंसा के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: 

मैक्सिकन सेना के ऑपरेशन में मारा गया खूंखार ड्रग माफिया "एल मेंचो", पूरे देश में फैली हिंसा और भगदड़; उड़ानें रद्द

Explainer: कौन था एल मेंचो...जिसका US के 50 राज्यों में था प्रभाव, पुलिस से कैसे बना मेक्सिको का ड्रग कार्टेल लीडर

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश