1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. PM Modi-Trump Meet: ट्रंप ने कहा-"हम दोनों दोस्त हैं और आगे भी रहेंगे, भारत-अमेरिका का साथ रहना जरूरी"

PM Modi-Trump Meet: ट्रंप ने कहा-"हम दोनों दोस्त हैं और आगे भी रहेंगे, भारत-अमेरिका का साथ रहना जरूरी"

 Published : Feb 14, 2025 04:30 am IST,  Updated : Feb 14, 2025 04:37 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को महान नेता बताया और कहा कि वह भारत के लिए बड़ा काम कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि मैं और पीएम मोदी दोस्त हैं और आगे भी रहेंगे।

ह्वाइट हाउस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप। - India TV Hindi
ह्वाइट हाउस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप। Image Source : PTI

वाशिंगटनः पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम दोनों दोस्त हैं और आगे भी रहेंगे। ट्रंप ने पीएम मोदी को महान नेता बताया। कहा-वह भारत के लिए बड़ा काम कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि यह ऐसा समय है कि आज भारत और अमेरिका का साथ रहना जरूरी है। 

ह्वाइट हाउस पहुंचते ही पीएम मोदी को गले लगाकर डोनाल्ड ट्रंप ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने ह्वाइट हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की। ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। इसके लिए पीएम मोदी ने उनका शुक्रिया अदा किया। साथ ही ट्रंप को दोबारा अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर उनको बधाई भी दी। पीएम मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से भी मैं आपको बधाई देता हूं।

भारत-अमेरिका में बड़े व्यापारिक समझौते होंगे

ट्रंप ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच कई बड़े व्यापारिक समझौते होंगे। इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका की नई टैरिफ नीति पर हस्ताक्षर किया और कहा कि अमेरिका पर जो देश अधिक टैक्स लगाएंगे उसी अनुरूप अमेरिका भी उन पर परस्पर टैरिफ लगाएगा। पीएम मोदी के साथ बैठक से पहले ट्रंप ने कहा था कि भारत सबसे ज्यादा टैरिफ लगाता है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और मस्क की मुलाकात पर कहा कि मस्क भारत में कारोबार करना चाहते होंगे, लेकिन वहां इतना महंगा टैक्स है कि कार्य करना कठिन है।

ट्रंप ने कहा-पीएम मोदी हमारे पुराने मित्र

ट्रंप ने कहा-पीएम मोदी का यहां होना बहुत सम्मान की बात है। मोदी मेरे बहुत पुराने मित्र हैं। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध रहे हैं और हमने 2016 से 2020 तक 4 साल की अवधि के दौरान इस रिश्ते को बनाए रखा। हमने अभी फिर से शुरुआत की है। मुझे लगता है कि हमारे पास बात करने के लिए कई बहुत बड़ी चीजें हैं। पहला यह है कि वे हमारे तेल और गैस खरीदने जा रहे हैं। हमारे पास दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक तेल और गैस है और उनको इसकी जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश