1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, NATO सहयोगी पोलैंड को अब्राम टैंक की बिक्री की मंजूरी

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, NATO सहयोगी पोलैंड को अब्राम टैंक की बिक्री की मंजूरी

 Edited By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Dec 07, 2022 10:37 am IST,  Updated : Dec 07, 2022 10:37 am IST

US NATO Abrams Tank: मंत्रालय ने कहा कि उसने सहयोगी देश दक्षिण कोरिया को 1.5 अरब अमेरीकी डॉलर के चिनूक हेलीकॉप्टर की बिक्री को भी मंजूरी दे दी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन- India TV Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन Image Source : AP

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के अपने सहयोगी पोलैंड को करीब चार अरब डॉलर के उन्नत टैंक, अन्य लड़ाकू वाहनों और हथियारों की बिक्री को मंगलवार को मंजूरी दे दी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, उसने पोलैंड को 116 एम1ए1 अब्राम युद्धक टैंक और अन्य उपकरण खरीदने की अनुमति दी गई है, जिसमें लगभग 3.75 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के विभिन्न गोला-बारूद शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि उसने सहयोगी देश दक्षिण कोरिया को 1.5 अरब अमेरीकी डॉलर के चिनूक हेलीकॉप्टर की बिक्री को भी मंजूरी दे दी है। मंत्रालय के अनुसार, दोनों मंजूरी अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के तहत दी गई है। इससे रूस तथा उत्तर कोरिया से खतरों का सामना कर रहे किसी भी क्षेत्र में बुनियादी सैन्य संतुलन नहीं बदलेगा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पोलैंड द्वारा अब्राम टैंक की खरीद ‘‘नाटो सहयोगी की सुरक्षा में सुधार करके अमेरिका की विदेश नीति के लक्ष्यों और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों का समर्थन करेगी, जो यूरोप में राजनीतिक स्थिरता व आर्थिक प्रगति के लिए सहायक है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश