1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भाई के साथ मछली पकड़ने गया था, 40 लाख रुपये की लॉटरी जीत कर लौटा

भाई के साथ मछली पकड़ने गया था, 40 लाख रुपये की लॉटरी जीत कर लौटा

 Published : Dec 01, 2022 12:33 pm IST,  Updated : Dec 01, 2022 12:33 pm IST

मिसौरी का रहने वाला यह शख्स गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिए गैस स्टेशन पर रुका था। उसने वहीं पर लॉटरी का टिकट खरीदा और जब उसे स्क्रैच किया तो पता चला कि उसकी किस्मत खुल गई है।

Lottery News, Lottery Jackpot News, Missouri Lottery News, United States Lottery News- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर। Image Source : PIXABAY

न्यूयॉर्क: दुनिया में रोज करोड़ों लोग लॉटरी पर पैसा लगाते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो बड़ा इनाम जीत पाते हैं। कई लोग जहां इस खेल में अपना सबकुछ लुटा बैठते हैं, वहीं तमाम ऐसे भी हैं जिनकी किस्मत साथ दे जाती है और वे बड़ा इनाम जीत जाते हैं। अमेरिका के मिसौरी के एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। यह शख्स अपने भाई के साथ मछली पकड़ने गया था, लेकिन जब घर वापस लौटा तो 40 लाख रुपये की लॉटरी जीत चुका था।

गैस स्टेशन से खरीदा लॉटरी का टिकट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिसौरी का यह शख्स अपने भाई के साथ मछली पकड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में वह एक गैस स्टेशन पर रुका और वहीं से एक स्क्रैच-ऑफ लॉटरी टिकट खरीदा। मिसौरी लॉटरी ने इस शख्स के नाम का तो खुलासा नहीं किया लेकिन इतना जरूर बताया कि वह ग्रैंडव्यू में जिप्स फ्यूल एक्सप्रेसो स्टेशन पर अपनी कार में गैसोलीन (पेट्रोल) डलवाने के लिए रुका था। वह स्टोर में गया और वहां उसने डेक द हाल्स का एक स्क्रैच ऑफ टिकट खरीद लिया।

‘मैं कभी-कभी लॉटरी खरीद लेता था’
लॉटरी जीतने वाले शख्स ने कहा कि वह कभी-कभी लॉटरी खरीद लेता है, और उसने उस दिन भी एक लॉटरी खरीदी थी। जब उसने टिकट को स्क्रैच किया तो पता चला कि उसपर 50 हजार डॉलर या करीब 40 लाख रुपये का इनाम है। उसने कहा कि मैं इनाम जीतने पर हैरान था और जीसस को शुक्रिया कहकर स्टोर से निकल आया। लॉटरी जीतने वाले शख्स ने हालांकि इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह जीती गई रकम को कहां खर्च करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश