1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. चमत्कार! 2 फीट चौड़े और 17 फीट गहरे बेसमेंट में दफन लड़की 17 दिन बाद जिंदा निकली, बताया कैसे खुद को जीवित रखा

चमत्कार! 2 फीट चौड़े और 17 फीट गहरे बेसमेंट में दफन लड़की 17 दिन बाद जिंदा निकली, बताया कैसे खुद को जीवित रखा

 Written By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Dec 18, 2022 08:58 am IST,  Updated : Dec 18, 2022 10:20 am IST

Katie Beers Story: अमेरिका की रहने वाली कैटी 17 दिनों तक नरक में रहने को मजबूर हो गई थी। जिसे उसने अपना दोस्त माना, उसी ने उसके साथ क्रूरता की।

बेसमेंट से 17 दिन बाद जीवित निकली लड़की- India TV Hindi
बेसमेंट से 17 दिन बाद जीवित निकली लड़की Image Source : PEXELS

आज हम एक ऐसी महिला की कहानी सुनाने जा रहे हैं, जिसके अपनों ने ही उसे धोखे दिए हैं। इस महिला को इसकी मां ने बचपन में छोड़ दिया था। फिर लिंडा नाम की एक महिला ने सहारा दिया, लेकिन उसने भी उसकी जिंदगी नरक बना दी। उसके साथ यौन शोषण तक हुआ। उसे ये तक नहीं पता कि स्कूल क्या होता है। इन सबके बीच उसे एक दोस्त के रूप में आशा की किरण दिखी, लेकिन फिर इधर भी धोखा ही नसीब हुआ। ये दोस्त अपनों से भी ज्यादा क्रूर निकला। इसने कैटी बीयर्स नाम की इस महिला को बेसमेंट में बंद कर दिया। उसे भूखा और प्यासा रखा। उसे मिट्टी खोदकर पानी पीने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि 17 दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने आखिरकार उसे ढूंढ निकाला।  

ये मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का है। घटना 1992 की है। जब कैटी के साथ ये सब हुआ, तब उसकी उम्र महज 9 साल थी। हालांकि बाद में पुलिस ने कैटी को उसके कथित दोस्त की कैद से आजाद करा दिया। लिंडा घर के सारे काम कैटी से कराया करती थी। उसपर तमाम तरह की बंदिशें थीं। यहां तक कि उसे घर से बाहर तक नहीं निकलने दिया जाता था। कैटी को इतना भी नहीं मालूम था कि स्कूल क्या होता है। इतना कुछ सहन करने के बाद भी कैटी उसी घर में रहती रही। लिंडा कैटी को जब अपने घर लाई थी, तब वह 2 साल की थी। और तभी से लिंडा का पति कैटी के साथ यौन शोषण करता था। जब भी वो लिंडा से इसकी शिकायत करती, तो लिंडा उसपर गुस्सा हो जाती। 

पड़ोसी को बताया अपना दर्द

 
कैटी बियर्स ने अपना दुख अपने पड़ोसी जॉन एस्पोसिटो को बताया। जॉन ने कैटी को भरोसा दिलाया कि वह उसकी मदद करेगा। एक दिन कैटी किसी बहाने घर से निकली और एक मेले में पहुंच गई। जॉन भी वहीं था। उसने कैटी से पूछा कि उसे क्या पसंद है। कैटी ने कहा कि उसे स्पेस फ्लेक्स का दौरा करना है। जॉन उसे स्पेस फ्लेक्स ले गया, फिर शाम को दोनों घर आए।

कैटी को किडनैप किया गया 

इसके बाद जॉन कैटी को किडनैप कर लेता है। कई दिनों तक पता नहीं चलने पर लिंडा ने पुलिस में शिकायत की। एक दिन कैटी ने लिंडा को फोन कर अपने अपहरण की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस जॉन के घर पहुंची और कैटी को छुड़ाया। पुलिस के मुताबिक जॉन ने कैटी को अपने ही घर के बेसमेंट में छिपा दिया था। कैटी सिर्फ 2 फीट चौड़े और 17 फीट गहरे बेसमेंट में रहती थी। पानी पीने के लिए वह मिट्टी को खोदती थी। करीब 17 दिन तक बेसमेंट में रहने के कारण वह काफी कमजोर हो गई थी। जॉन के बारे में पुलिस ने एक और खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि उसने 6 साल पहले भी एक शॉपिंग मॉल से एक बच्चे के अपहरण की कोशिश की थी। हालांकि उस वक्त भी वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया था। उसे जेल की सजा भी हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश