1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पाकिस्तान पर भड़कीं US राष्ट्रपति कैंडिडेट निक्की हेली, कहा-पाक में एक दर्जन आतंकी समूह, नहीं देना चाहिए मदद

पाकिस्तान पर भड़कीं US राष्ट्रपति कैंडिडेट निक्की हेली, कहा-पाक में एक दर्जन आतंकी समूह, नहीं देना चाहिए मदद

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 03, 2023 01:20 pm IST,  Updated : Mar 03, 2023 01:20 pm IST

हेली ने ट्वीट करके बताया कि पाकिस्तान में कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठन मौजूद हैं। उसे किसी तरह की मदद नहीं मिलनी चाहिए। पिछले कुछ दिन से हेली अमेरिकी विदेश नीति पर बात करती रही हैं।

पाकिस्तान पर भड़कीं US राष्ट्रपति कैंडिडेट निक्की हेली- India TV Hindi
पाकिस्तान पर भड़कीं US राष्ट्रपति कैंडिडेट निक्की हेली Image Source : FILE

America News: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल भारतीय-अमेरिकी राजनेता निक्की हेली ने पाकिस्तान पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठन मौजूद हैं। इस देश को बिल्कुल भी अमेरिकी सहायता नहीं ​दी जाना चाहिए। साउथ कैरोलाइना की दो बार गवर्नर रह चुकीं 51 साल की हेली ने साल 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पिछले महीने औपचारिक रूप से अपना प्रचार अभियान शुरू किया था।

ट्वीट कर पाकिस्तान पर साधा निशाना

हेली ने ट्वीट करके बताया कि पाकिस्तान में कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठन मौजूद हैं। उसे किसी तरह की मदद नहीं मिलनी चाहिए। पिछले कुछ दिन से हेली अमेरिकी विदेश नीति पर बात करती रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा है कि अमेरिका को चीन व रूस के मित्र तथा सहयोगी देशों को कोई वित्तीय सहायता नहीं देनी चाहिए।

चीन और पाकिस्तान से हेली की पुरानी अदावत

इससे पहले, रविवार को न्यूयॉर्क पोस्ट के लिए लिखे गए एक लेख में हेली ने कहा था कि वह अमेरिका से नफरत करने वाले चीन और पाकिस्तान जैसे देशों के लिए वित्तीय मदद बंद कर देंगी। रविवार फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में उन्होंने अमेरिका के दो प्रतिद्वंदी देशों रूस और चीन के मित्र व सहयोगी देशों के लिए अमेरिकी मदद बंद करने की बात दोहराई थी।

पहले भी पाकिस्तान को लताड़ चुकी हैं हेली

निक्की हेली पहले भी पाकिस्तान की आलोचना कर चुकी हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट में लिखे अपने ओपिनियन आर्टिकल में लिखा था कि पाकिस्‍तान चीन की जेब में है। ऐसे में पाकिस्तान की मदद को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार में भी कहा है कि अगर वह राष्‍ट्रपति बनती हैं तो अमेरिका के दुश्‍मनों जैसे चीन और पाकिस्‍तान के साथ नरमी नहीं बरतेंगी। उनका मानना है कि जो देश अमेरिका से नफरत करते हैं उन्‍हें एक फीसदी भी राहत नहीं मिलनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश