Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. US Presidential Election: कमला हैरिस ने जॉर्जिया में की रैली, कहा 'ये है अमेरिका के भविष्य की लड़ाई'

US Presidential Election: कमला हैरिस ने जॉर्जिया में की रैली, कहा 'ये है अमेरिका के भविष्य की लड़ाई'

Edited By: Amit Mishra @AmitMishra64927 Published : Aug 30, 2024 07:45 am IST, Updated : Aug 30, 2024 11:21 am IST

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। चुनाव में टक्कर कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच है। इस बीच कमला हैरिस ने अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है।

Kamala Harris- India TV Hindi
Image Source : FILE AP Kamala Harris

US Presidential Election: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स की तरफ से कमला हैरिस मैदान में हैं। चुनाव को लेकर अमेरिका में सियासी सरगर्मी बढ़ती हुई नजर आ रही है। नोताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। जॉर्जिया में एक रौली को संबंधित करते हुए हैरिस ने कहा, 'यह लड़ाई अमेरिका के भविष्य के लिए है।' 

'देश के लोगों को करेंगी एकजुट'

कमला हैरिस ने जॉर्जिया में डेमोक्रेट्स नेशनल कन्वेंशन में कही हुई बात को दोहराते हुए कहा कि वह एक ऐसी राष्ट्रपति बनेंगी, जो देश के लोगों को एकजुट करेंगी। उन्होंने कहा कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव एक नया रास्ता बनाने का मौका है। यह किसी एक पार्टी या गुट के सदस्य के रूप में नहीं, बल्कि अमेरिकियों के रूप में आगे बढ़ने का मौका है। 2020 के चुनाव में डेमोक्रेट इस राज्य में बहुत कम अंतर से जीते थे और इस चुनाव में यह राज्य निर्णायक भूमिका निभा सकता है। जार्जिया में एक तिहाई अश्वेत मतदाता हैं।

'कमला ने साफ किया रुख'

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में कमला हैरिस ने कहा था कि उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप धीर-गंभीर व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन का सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा था कि यदि वह राष्ट्रपति चुनी जाती हैं तो वह यूक्रेन और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के अपने सहयोगियों के साथ मजबूती से खड़ी रहेंगी। हैरिस की मां श्यामला गोपालन भारतीय थीं और उनके पिता डोनाल्ड जैस्पर हैरिस जमैका के नागरिक थे। अगर हैरिस निर्वाचित होती हैं, तो वह अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।

यह भी पढ़ें:

गाजा में पोलियो का केस मिलने के बाद 6 लाख से अधिक बच्चों का होगा टीकाकरण, थम जाएगी जंग

यूक्रेन को भारी नुकसान, अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान क्रैश, टॉप पायलट की मौत की खबर

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement